फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: देवरिया में वोटिंग का नहीं दिखा उत्साह, कुल 51.5 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 03 Nov 2020 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 5
deoria election - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया सदर विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान देर से शुरू हुआ। वहीं देवरिया खास बूथ नंबर 88 पर चार घंटे तक ईवीएम खराब रहा। डीएम अमित किशोर ने टाउन हॉल स्थित बूथ पर मतदान किया। वहीं कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कुल 51.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
बूथ का निरीक्षण करते प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3,36,565 मतदाता करेंगे। वहीं उपचुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 05568-222071, 220308 एवं 222220 है। जिला निर्वाचन/जिलाधिकारी अमित किशोर ने कंट्रोल रूम में तैनात सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया है। साथ ही निर्वाचन संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत व सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के नंबर पर जनता संपर्क कर सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जमा होगी ईवीएम
देवरिया सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होगा। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जमा करेंगी। ईवीएम को कॉलेज परिसर में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


 

4 of 5
मतदान केंद्र पर बना सेल्फी प्वाइंट। - फोटो : अमर उजाला।
शहर में बने 14 सेल्फी प्वाइंट
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मंगलवार को मतदान होगा। मतदान के दौरान कुल 14  सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें शहर के दस व ग्रामीण क्षेत्र के चार मतदान केंद्र शामिल हैं। यहां मतदान के बाद मतदाता सेल्फी लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
मतदान कार्य में लगे 2144 कार्मिक
उपचुनाव के लिए मतदान कार्य में रिजर्व सहित कुल  2144 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। मतदान स्थल 487 के सापेक्ष 682 ईवीएम तथा  731 वीवीपैट की व्यवस्था की गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें