gorakhpur Unlock 2.0
- फोटो : अमर उजाला।
परिषदीय विद्यालय खुले
कोरोना संकटकाल के बीच परिषदीय विद्यालय तीन महीनों के बाद बुधवार को अपनी समय सारिणी के मुताबिक खुले। पहले दिन शिक्षकों का अधिकतर समय साफ सफाई और सैनिटाइजेशन कराने में बीता। शासन ने कोरोना महामारी को देखते हुए विद्यार्थियों के स्कूल आने पर रोक लगाई है। जबकि शिक्षकों को रोजाना स्कूल पहुंचकर मिड-डे मील, यू-डॉयस, निशुल्क यूनिफार्म, किताबों का वितरण, मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ई-पाठशाला, ऑपरेशन कायाकल्प, दीक्षा एप, शारदा कार्यक्रम, विद्यालयों का संविलियन, ऑनलाइन प्रशिक्षण का कार्य करना होगा। कई शिक्षकों ने कोरोना महामारी को देखते हुए स्कूलों के खोले जाने पर रोष जताया।