फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की बढ़ी कीमतों का सब्जियों पर दिखने लगा असर, 'लाल' हुआ टमाटर, आलू ने भी दिखाए 'तेवर'

Fri, 03 Jul 2020 08:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का असर बाहर से आने वाली सब्जियों पर दिखने लगा है। फुटकर मंडियों में टमाटर के दाम 70 से 80 रुपये तो वहीं आलू के दाम 30 से 32 रुपये किलो हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
tomato - फोटो : Amar Ujala
15 दिनों से पेट्रोल और डीजल मूल्य में हो रही वृद्धि का असर आम जनता पर पड़ता दिख रहा है। एक सप्ताह पूर्व जो टमाटर 20 से 30 रुपये किलो बिकता था वह काफी महंगे हो गए हैं। इसी तरह कन्नौज, बाराबंकी, फर्रुखाबाद आदि जगहों से आने वाले आलू के दाम में भी वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

3 of 5
potato
जो आलू एक सप्ताह पहले 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा था वह इस समय 30 से 32 रुपये किलो बिक रहे हैं। इसी तरह प्याज के दाम में भी प्रति किलो पांच रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। सब्जियों के थोक व्यापारी अवध कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में टमाटर की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल आया है।

4 of 5
tomato
आलू प्याज के थोक व्यापारी फिरोज अहमद ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आलू और प्याज के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। प्याज के दाम में किलो पीछे तीन से पांच रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बढ़ रही है आलू की कीमत - फोटो : demo pic
आलू की आवक भी पहले की तुलना में कम हो रही है जिससे इसके दाम में पांच रुपये किलो तक की वृद्धि हुई है। थोक मंडी में आलू 22 से 27 रुपये किलो बिक रहा है। फुटकर सब्जी व्यापारी सुनील ने बताया कि थोक मंडी में ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं जिससे दाम में इजाफा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें