न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का बंधन
जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन
नई रीत चलाकर तुम, ये रीत अमर कर दो....
सूफी गायक जगजीत सिंह की ओर से गाए इस गीत की पंक्तियां मोहब्बत करने वालों पर एकदम फिट बैठती हैं। प्यार करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। कुछ ऐसा ही प्यार हुआ संतकबीरनगर क्षेत्र के गांव में रहने वाली 55 वर्षीय महिला को।
खुद से 29 साल छोटे प्रेमी का प्यार हासिल करना उसके लिए आसान नहीं था। इसके लिए उसे हद से गुजरना पड़ा। पति को तलाक देना पड़ा। तीन बेटे और बहू के साथ-साथ पोते-पोती के भरे पूरे परिवार के मोह को त्यागना पड़ा। यहां तक तक प्रेमी और उसके साथ लोगों ने मारपीट भी की, लेकिन प्यार करने वाले घबराते नहीं। यही स्टैंड महिला ने भी लिया और युवक से शादी रचाकर अपने प्यार के रिश्ते पर समाजिक बंधन की मुहर लगा दी।
विज्ञापन
2 of 4
संतकबीरनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला पहले धनघटा तहसील गई, जहां स्टॉप पेपर पर लिखा-पढी करके पति से तलाक लिया। उसके बाद 26 वर्षीय प्रेमी युवक के साथ शादी रचा ली है। परिवार वालों ने खुशी खुशी महिला को विदा किया और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के घर मंगलवार को लोगों की भीड़ जुट गई। मामला यह था कि 55 वर्षीय महिला का बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 26 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध हो गया था। महिला अपने प्रेमी युवक के साथ जीने- मरने की जिद पर अड़ी थी। बौखलाए महिला के परिजनों और मौके पर जुटी भीड़ ने प्रेमी- प्रेमिका की पिटाई भी कर दी, लेकिन दोनों अपनी जिद पर कायम रहे।
विज्ञापन
3 of 4
marriage
करीब पांच घंटे तक इस मामले को लेकर पंचायत चली, लेकिन महिला अपने परिवार के साथ नहीं रहने की रट लगाए थी। इधर प्रेमी भी महिला को अपनी पत्नी मनाने की जिद पर अड़ा था।
समझाने- बुझाने के बाद भी मामला नहीं बनने पर गांव के कुछ संभ्रांत लोग महिला और उसके प्रेमी युवक को लेकर धनघटा तहसील गए। जहां स्टॉप पेपर लिखकर महिला ने अपने पति से संबंध विच्छेद कर लिया। उसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ खुशी- खुशी चली भी गई।
ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला अपने आधे उम्र के युवक से प्यार कर बैठी और उसी साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला ने तहसील में लिखापढी करके अपने पति से संबंध खत्म कर लिया। उसके बाद परिवार के लोग खुशी- खुशी महिला को उसके प्रेमी युवक के साथ विदा कर दिए। महिला के पति, तीन बेटे और बहू के साथ-साथ पोते- पोती भी है। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही, जबकि पुलिस ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।