फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बने पंकज चौधरी के घर खुशियों की बरसात, अपनों ने इस पल को ऐसे बनाया यादगार

Thu, 08 Jul 2021 09:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
परिवार व रिश्तेदारों के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बन चुके हैं। यह उनके लिए ही नहीं क्षेत्रवासियों के लिए भी गौरव की बात है। हर तरफ खुशी का माहौल है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनने के बाद उनके घर खुशियों की बरसात हो रही है। एक तरफ मंत्री बने दूसरी ओर बेटी की शादी हुई। सभी रिश्तेदार, शुभचिंतक, मित्र मिलकर इस पल को यादगार बनाने में जुटे रहे।

गुरुवार को दिल्ली में अपने आवास पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की मां उज्ज्वल चौधरी ने उनके माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी। इसके बाद पुष्प वर्षा कर आशिर्वाद दीं। उज्ज्वल चौधरी महराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से जनता की सेवा का परिणाम है कि बेटे को मंत्री का ओहदा मिला। अब आने वाले दिनों में जनभावनाओं के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास तेजी से करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
परिवार व रिश्तेदारों के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की छोटी बेटी श्रुति की शादी दिल्ली में गुरुवार को संपन्न हुई तो गणमान्य अतिथियों के अलावा तमाम विशिष्ठ लोग आशिर्वाद देने पहुंचे। उनके बेटे रोहन चौधरी की शादी 14 जुलाई को जम्मु कश्मीर में होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार व रिश्तेदारों के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
सिसवा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का दिल्ली स्थित उनके घर में स्वागत की तस्वीरों को सांझा किया। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार खुश हैं।

4 of 5
परिवार व रिश्तेदारों के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
बचपन के दोस्त भी पहुंचे दिल्ली
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के बचपन के दोस्त राजेश गुप्ता, संजीत प्रधान भी इन दिनों दिल्ली में हैं। इन लोगों ने बताया कि दोस्त का ओहदा बढ़ा काफी अच्छा लग रहा है। पंकज शुरुआत से ही सरल एवं सौम्य स्वभाव के हैं। विपरित हालात में भी धैर्य से काम लेने में उनको महारथ हासिल है। वहीं ज्ञानप्रकाश जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को तिलक लगातीं उनकी मां।। - फोटो : अमर उजाला।
खुशी से गदगद हैं रिश्तेदार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के भतीजे राहुल चौधरी के ससुर विजय एवं छोटी बेटी श्रुति के ससुर उमेश भी दिल्ली पहुंचकर खुशी के इस पल को यादगार बनाने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें