बजट 2021: गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आम बजट से आत्मनिर्भर भारत की मुहिम रंग लाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रचर पर विशेष जोर दिया गया है। खेती, किसानी पर ध्यान है। एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी। एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाने का प्रावधान भी है। कोरोना वैक्सीन के लिए अलग से बजट दिया गया है। यह भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार का मकसद हर व्यक्ति को कोरोना वायरस से सुरक्षा देना है। सड़क बिजली व पानी सहित हर क्षेत्र में सुधार की बात की गई है।