फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: गोरखपुर से रवाना हुए दो हजार यात्री, आज से चलेंगी ये दो स्पेशल ट्रेनें, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Jun 2020 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मंगलवार को सात ट्रेनें रवाना हुईं, जिनसे 2120 यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इनमें दो ट्रेनें गोरखधाम एक्सप्रेस और एलटीटी सुपरफास्ट गोरखपुर से बनकर चलीं, वहीं वैशाली समेत पांच ट्रेनें बिहार से गोरखपुर होते अपने गंतव्य को रवाना हुईं। बुधवार से कुशीनगर एक्सप्रेस और अहमदाबाद स्पेशल भी चलने लगेंगी। ये ट्रेनें भी प्लेटफॉर्म दो से ही रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
ट्रेनों से दिल्ली, मुंबई जाने वालों की भीड़ अब बढ़ने लगी है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस में 54 यात्री और एलटीटी सुपरफास्ट में 534 यात्री ज्यादा गए। रेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों को दो से तीन घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर लगाना शुरू कर दिया है। मुख्य द्वार से लेकर कोच तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही यात्रियों को प्रवेश करने दिया जा रहा है। वहीं यात्री प्लेटफॉर्म पर टिकट चेक कराने के बाद ही कोच में प्रवेश पा सके। पूछताछ केंद्र से यात्रियों से लगातार सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की गई। उधर, एसपी जीआरपी पुष्पांजलि, असिस्टेंट कमांडेंट रविशंकर सिंह भी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश देते रहे। बुधवार को कुशीनगर एक्सप्रेस शाम सात बजे और अहमदाबाद स्पेशल रात 11 बजे रवाना होगी। 

4 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
खानपान स्टाल पर बढ़ी बिक्री
प्लेटफॉर्म पर खानपान के स्टॉल पर दूसरे दिन मंगलवार को बिक्री बढ़ गई। ज्यादातर स्टालों पर पानी के अलावा बिस्किट और चिप्स के पैकेट यात्रियों ने खरीदे। जबकि पहले दिन सिर्फ पानी की ही बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम के लिए चली पहली श्रमिक स्पेशल
गोरखपुर से पहली श्रमिक स्पेशल मंगलवार की रात में रवाना हुई। लॉकडाउन के समय से ही केरल राज्य के विभिन्न जिलों के फंसे लोग इस ट्रेन से घर रवाना हो गए। ट्रेन में जाने के लिए प्रशासन के पास 1692 लोगों ने पंजीकरण कराया है लेकिन गोरखपुर से करीब 200 यात्री ही ट्रेन में चढ़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें