कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम करने के उद्देश्य से दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को सभी दुकानें, बाजार और दफ्तर तो बंद रहे मगर सड़कों पर चहल-पहल पहले के लॉकडाउन की ही तरह बनी रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur Lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश के बाद माना जा रहा था कि सड़क पर आवागमन को लेकर भी सख्ती रहेगी। मगर ऐसा कोई बदलाव नहीं दिखा।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur Lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन और पुलिस का पूरा जोर दुकानें और बाजार बंद कराने पर ही रहा। सड़कों पर कोई रोक-टोक नहीं रही। शाम को सात बजे के बाद कुछ चौराहों पर पुलिस ने थोड़ी सख्ती की और बिना वजह घर से निकले लोगों और मॉस्क नहीं लगाने वालों के वाहनों का चालान किया।
4 of 5
gorakhpur Lockdown
- फोटो : अमर उजाला।
उधर शासन के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में सफाई अभियान चला। इसी तरह खेती-किसानी को देखते हुए लॉकडाउन में खाद और रसायनों की दुकानें भी शासन के निर्देश पर खुली रहीं।
कृषि विभाग के अफसरों ने निरीक्षण कर यह जांचा भी कि सभी दुकानें खुली हैं या नहीं। वहीं गांवों में सभी हाट-बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती मिली।