टीवी शो 'बहु हमारी रजनीकांत' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी गोरखपुर शहर की बेटी अर्चना सिंह राजपूत अब तमिल की मूवी 'महाप्रस्थानम' में डेब्यू करने को तैयार है। यह इनकी पहली फिल्म होगी। इसमें इनके साथ तनिष और कबीर दुहन सिंह अभिनय कर रहे हैं। इसके पहले एक संगीत एल्बम में भी अर्चना ने काम किया है।