फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 20 की मौत, 1021 नए मिले संक्रमित

Sat, 08 May 2021 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 20 संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें ेगोरखपुर के नौ संक्रमित शामिल हैं। पोर्टल पर अपडेट न होने से स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ तीन मौतों की सूचना जारी की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Covid - 19 - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में शुक्रवार को कोरोना से 1021 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें 508 संक्रमित शहर के हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में अब तक 48157 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 511 की मौत हो चुकी है। 38803 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 8883 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
जानकारी के मुताबिक जिले के सहजनवां, डिहवा व मझगांवा निवासी एक-एक महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र क्रमश:  45, 40 व 74 वर्ष थी। इसी वार्ड में भर्ती बड़गो, खजनी, गोला, बशारतपुर, उत्तरासोत व नयनसर के एक-एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। इनकी उम्र क्रमश: 82, 23, 73, 57, 50 व 54 वर्ष थी। इसके अलावा सोनभद्र, मेरठ, बिहार के गोपालगंज, महराजगंज, देवरिया के एक-एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। कुशीनगर के छह मरीजों ने भी कोरोना से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया।
 

4 of 5
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से व्यवसायी की मौत
कोरोना संक्रमण से पीड़ित सराय गुलरिहा निवासी व्यवसायी दयानंद जायसवाल (57) ने शुक्रवार की दोपहर में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे बीते कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामाश्रय निषाद, सभापति उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक संतराज यादव, रविप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान सुमित सहानी, अश्वनी जायसवाल, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण मिश्र, खड्ग बहादुर यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
बड़हलगंज क्षेत्र के गढ़वा रामपुर निवासी हरेन्द्र शाही के 33 वर्षीय पुत्र सुनीत शाही की शुक्रवार को बड़हलगंज सीएचसी में मौत हो गई, जिसके चलते वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक सुनीत को तीन दिन से बुखार था। सुबह तबियत बिगड़ने पर सीएचसी बड़हलगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी एम्बुलेंस मंगाने की प्रक्रिया चल ही रही थी तभी उसने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें