फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: बीआरडी में 15 संक्रमितों की मौत, 911 नए मिले मरीज

Fri, 07 May 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 47136, 504 की हो चुकी है मौत, 9292 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को 15 लोगों की मौत हो गई। इसमें 11 मरीज गोरखपुर के थे। इसके अलावा सीएमओ ने छह मौतों की सूचना जारी है। साथ ही पोर्टल पर 24 घंटे में 15 पुरानी मौतें अपडेट की गई हैं। इसलिए मौतों की संख्या 489 से बढ़कर 504 हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : iStock
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में बृहस्पतिवार को 911 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 476 शहर के हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 47136 हो गई है। 37340 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9292 सक्रिय मरीज हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की छह महिलाएं बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र क्रमश: 47, 54, 65, 42, 69, 35 वर्ष थी। इसी वार्ड में भर्ती जिले के 76, 33, 44, 64, 67 वर्षीय व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली।

4 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा कुशीनगर, बिहार के गोपालगंज व सिवान तथा देवरिया के भी एक-एक मरीज की मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय से जारी बुलेटिन के अनुसार टीबी अस्पताल में दो व्यक्ति व निजी अस्पतालों में दो पुरुष व दो महिलाओं की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंबुलेंस। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
सहारावासियों को मिली एंबुलेंस
गोरखपुर में कोरोना संकट के बीच सहारा कंपनी की ओर से सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति को एंबुलेंस मुहैया कराई गई है। इसका इस्तेमाल सहारावासियों के लिए होगा। आपात स्थिति में किसी को अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए समिति के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी, सचिव मंजीत कुमार सिंह, एसवी सिंह और मीडिया प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने सहारा कंपनी के मुख्य अभियंता वीके सिंह का आभार जताया है। एंबुलेंस काफी दिनों से खड़ी है। लिहाजा, टायर, बैट्री बदलने की जरूरत पड़ेगी। सर्विसिंग भी होगी। इसपर करीब 25 हजार रुपये खर्च होंगे। यह खर्च सहारावासी उठाएंगे। तमाम सहारावासियों ने एंबुलेंस संचालन के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें