फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 19 मौतें, रिकॉर्ड 1440 नए मिले मरीज

Mon, 26 Apr 2021 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 19 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें आठ गोरखपुर के हैं। हालांकि सभी मौतें पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा सकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पांच मौतों की सूचना जारी की गई है। दूसरी तरफ, गोरखपुर में पहली बार 1440 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें 916 शहर क्षेत्र के हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ा है।
 
 
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 36481 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 26565 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 419 की मौत हो चुकी है। 9497 सक्रिय मरीज हैं। मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर के जैनपुर निवासी 60 वर्षीय, शाहपुर की 63, कूड़ाघाट की 46, तुर्कवलिया की 64, खोराबार की 40, बनसप्ती की 55 व हुमायूंपुर की 72 वर्षीय महिला तथा रघुनाथपुर के 65 वर्षीय पुरुष कोरोना वार्ड में भर्ती थे। रविवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती बिहार के 90 वर्षीय पुरुष व 43 वर्षीय महिला तथा संतकबीर नगर व अयोध्या के एक-एक पुरुष व गोंडा की एक महिला की भी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 7
डॉ. एसएन पाठक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
पीपीगंज के मशहूर चिकित्सक डॉ. एसएन पाठक का निधन
पीपीगंज नगर क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक डॉ. एसएन पाठक कोरोना से जंग हार गए। भारद्वाज हॉस्पिटल व भारद्वाज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रहे डॉ. एसएन पाठक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मशहूर चिकित्सक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक के निधन पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कुंअर बहादुर शाही, शेेषमणि त्रिपाठी, हामिद जैदी, बेदीलाल गुप्ता, डॉ सुबोध, डॉ प्रशांत, राकेश चौधरी, केसी वर्मा, गंजू वर्मा, राज ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
 

4 of 7
संतोष त्रिपाठी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा से चुनाव लड़े संतोष त्रिपाठी नहीं रहे
कोरोना संक्रमण से भाजपा के टिकट पर बड़हलगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले संतोष त्रिपाठी का निधन हो गया। वह लखनापार गांव के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमण के बाद उनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।  संतोष त्रिपाठी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया। अगर इस क्षेत्र से संतोष चुनाव जीतेंगे तो दोबारा चुनाव कराना पड़ सकता है।  

 
विज्ञापन

5 of 7
मनोहर गुप्ता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष की मौत
भाजयुमो गोरखपुर महानगर इकाई के उपाध्यक्ष मनोहर गुप्ता का कोराना संक्रमण से निधन हो गया। मनोहर की चार साल की बेटी है। पत्नी छह महीने के गर्भ से हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मनोहर गुप्ता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। शनिवार की रात अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। मनोहर के निधन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, महागनर अध्यक्ष पवन यादव, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश राय व शिवम मिश्रा सहित अन्य ने शोक जताया है।

 
विज्ञापन

6 of 7
सबी चौहान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
पार्षद सबी चौहान ने दम तोड़ा  
वार्ड नंबर 31 कृष्णा नगर के पार्षद सबी चौहान का रविवार की देर  शाम गांधी गली स्थित गर्ग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्षद के निधन से नगर निगम में शोक की लहर दौड़ गई। वे कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर महापौर सीताराम जायसवाल, उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू समेत नगर निगम के पार्षद, अधिकारी व कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया है।

रेल कर्मचारी नेताओं के पिता व मां का निधन
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय संगठन मंत्री व यांत्रिक कारखाना के मंडल अध्यक्ष डीके तिवारी की माता एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष नाबारुण चटर्जी के पिता का निधन हो गया। संघ के केंद्रीय कार्यालय पर शोक सभा कर गहरा शोक प्रकट किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में महामंत्री विनोद कुमार राय, संयुक्त महामंत्री आरपी भट्ट, विजय पाठक, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मनोज द्विवेदी, अजय पांडेय, दीपक पांडेय, अंशुमान पाठक आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
राजस्व कर्मचारी की कोरोना से मौत
जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी संजय सहाय एवं लिपिक ओम प्रकाश की पत्नी का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। जिला पंचायत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समीर पांडेय ने इसकी जानकारी देते हुए शोक प्रकट किया है और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

डॉक्टर, स्टॉफ की भर्ती के बाद बढ़ेगा बेड
रेलवे अस्पताल में जल्द ही 25 बेड के कोविड वार्ड का विस्तार होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इलाज और देखरेख के लिए रेल प्रशासन अभी संविदा पर डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें