सबी चौहान। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
पार्षद सबी चौहान ने दम तोड़ा
वार्ड नंबर 31 कृष्णा नगर के पार्षद सबी चौहान का रविवार की देर शाम गांधी गली स्थित गर्ग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्षद के निधन से नगर निगम में शोक की लहर दौड़ गई। वे कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर महापौर सीताराम जायसवाल, उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू समेत नगर निगम के पार्षद, अधिकारी व कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया है।
रेल कर्मचारी नेताओं के पिता व मां का निधन
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय संगठन मंत्री व यांत्रिक कारखाना के मंडल अध्यक्ष डीके तिवारी की माता एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष नाबारुण चटर्जी के पिता का निधन हो गया। संघ के केंद्रीय कार्यालय पर शोक सभा कर गहरा शोक प्रकट किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में महामंत्री विनोद कुमार राय, संयुक्त महामंत्री आरपी भट्ट, विजय पाठक, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मनोज द्विवेदी, अजय पांडेय, दीपक पांडेय, अंशुमान पाठक आदि शामिल रहे।