फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में डेढ़ महीने बाद मिले 195 संक्रमित, 12 मरीजों ने गंवाई जान

Fri, 21 May 2021 08:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा नहीं थमा है। डेढ़ महीने के बाद 24 घंटे में सबसे कम 195 मरीज मिले हैं। इसके पहले सात अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 199 थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौ संक्रमितों की मौत भी हुई है। हालांकि विभाग ने पांच मौतों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की है। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज की केवल दो ही मौतें हैं। दो निजी अस्पताल व एक कि लखनऊ में मौत हुई है। इस तरह  कुल मौतों की संख्या 12 हो गई है। इसमें छह मरीज गोरखपुर के शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 56101 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 50217 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 596 मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
corona virus - फोटो : PTI
5288 एक्टिव केस हैं। जबकि मृतकों में गोरखपुर के निजामपुर निवासी महिला, खुटहट खास व तारक चक निवासी व्यक्ति शामिल हैं। इनकी उम्र क्रमशः 47, 83, 60 वर्ष थी। 

4 of 5
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
65 व 66 वर्षीय दो व्यक्तियों की निजि अस्पताल और 62 वर्षीय व्यक्ति की लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा बीआरडी में भर्ती बिहार के दो, महराजगंज के दो, देवरिया व कुशीनगर के एक-एक मरीजों ने आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें