फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहचक्र: ग्रहों के राजकुमार बुध और सेनापति मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए कैसा पड़ेगा लोगों पर असर

Wed, 02 Jun 2021 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 10
ग्रह नक्षत्र। - फोटो : Pixabay
ग्रहों के राजकुमार बुध बुधवार को देर रात राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वह वक्री होकर मिथुन राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल का मिथुन राशि से कर्क में प्रवेश हो गया। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार नीच का मंगल और वक्री बुध जनमानस के लिए परेशानी लाएंगे। बुध के वक्री होने से त्वचा, मस्तिष्क एवं वित्त से संबंधित समस्या होगी तो वहीं मंगल के कर्क राशि में जाने से रक्त एवं मांसपेशियों में परेशानी होगी। साथ ही बल में कमी आएगी, अगले 45 दिनों तक इस तरह की समस्या बनी रहेगी। आइए जानते हैं राशियों पर कैसा पड़ेगा, इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर...

मेषः स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, रोग से लड़ने की क्षमता कम होगी, प्रेम और संतान से परेशानी, व्यापार अच्छा रहेगा।
वृषभः मन परेशान रहेगा, त्वचा से परेशानी, प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी, पराक्रम बढ़ेगा, व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी।
मिथुनः कड़े शब्द बोलने से बचें, ये धन और कुटुंब की स्थिति को खराब करेंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कर्कः निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, प्रेम और व्यवसाय में तरक्की, आक्रमकता पर नियंत्रण रखें।
 
विज्ञापन

3 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
सिंहः खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे, कर्ज लेने की नौबत आएगी, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, भाग्य साथ नहीं देगा।
 

4 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कन्याः आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, व्यापार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
तुलाः व्यापार में परेशानी, पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, सीने में विकार हो सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिकः स्वास्थ्य खराब हो सकता है, चोट लगने या रक्त से संबंधित समस्या हो सकती है, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
 
विज्ञापन

7 of 10
राशि
धनुः चोट लग सकती है, संतान पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता, क्रोध में निर्णय न ले नहीं तो परेशानी हो सकती है।
 

8 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मकरः जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, व्यावसायिक में नुकसान की संभावना, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
 

9 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
कुंभः शत्रुओं पर विजय मिलेगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी।

 
विज्ञापन

10 of 10
राशि - फोटो : अमर उजाला।
मीनः क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, पढ़ने-लिखने पर ध्यान दें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें