उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में गोरखपुर के बड़े व्यापारी जालान उत्सव के मालिक प्रेम जालान व पत्नी दिव्या की मौत हो गई। इस घटना में उनका बेटा ऋषभ गंभीर रुप से घायल हो गया है। यह घटना में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई है। यह दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के समीप हाइवे पर हुआ है।