फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से चिंगारी में जिंदा जली एक साल की बच्ची, रो रोकर अभागी मां की हुई ऐसी हालत

Sun, 09 Feb 2020 09:52 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती
विज्ञापन
1 of 5
रोते बिलखते परिजन, इनसेट में राधा। - फोटो : Basti news
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इस घटना में बिजली शार्ट सर्किट के कारण रचाई में सो रही एक साल बच्ची की झुलसने से मौत हो गई थी। आगे पढ़ें बच्ची की मां ने क्या कहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतक राधा। - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला...
पिलखांव के सूरज सोनी की हालत कटी पतंग जैसी हो गई। आंख आसुओं से डबडबाई हुई है। मुंह से बोल नहीं फूट रहे हैं। आने-जाने वालों का तांता लगा रहा मगर पिता सूरज स्तब्ध हैं। सूरज कुमार सोनी के तीन बच्चों में छह वर्षीय बेटी पायल सबसे बड़ी है। उसके बाद पांच वर्षीय बेटा अंश है।
विज्ञापन

3 of 5
Basti news - फोटो : अमर उजाला
सबसे छोटी बेटी राधा को सुबह से वह टहला-घुमे रहे थे। कुछ देर बाद खाना खाकर दुकान चले गए। थोड़ी ही देर में बेटी की मौत की खबर पाकर वह सन्न रह गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिस बेटी को वह अभी कुछ ही देर पहले हंसता-खेलता छोड़कर आया था, वह अब इस दुनिया में नहीं रही।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
काफी कुरेदने पर बोले कि बेटी को नींद आने पर उसे बिस्तर पर सुलाकर पत्नी छत पर गेहूं फैलाने गई। तभी बिजली की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। जानकारी होने तक बेटी झुलसकर दम तोड़ चुकी थी। वहीं राधा की मौत से पूरा गांव दुखी है। राधा की मां पिंकी, बेटे व बेटी तथा सूरज की सिसकारियों से हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते परिजन, इनसेट में राधा। - फोटो : Basti news
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव में बिजली की चिंगारी से रजाई में आग लग गई। उसके नीचे सो रही एक साल की बच्ची जिंदा जल गई। घटना के समय मां छत पर गेहूं फैलाने गई थी। यह घटना पिलखांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें