शक्ति की उपासना का महापर्व वासंतिक नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस बार का वासंतिक नवरात्र पूरे नौ दिनों का होगा। इसी दिन नववर्ष की शुरुआत भी होगी। वाराणसी से प्रकाशित पंचांग के मुताबिक 13 अप्रैल को सूर्योदय 5: 43 मिनट पर और प्रतिपदा तिथि का मान सुबह 8:47 बजे तक, व इसके पश्चात द्वितीया तिथि लग रही है।