फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: माफिया विनोद को ढेर करने के बाद अब 'चवन्नी' का खौफ भी खत्म, डीके शाही की टीम संग हुई मुठभेड़

Tue, 02 Jul 2024 01:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
इंकाउंटर के बाद घायल चवन्नी को जौनपुर अस्पताल में ले जाते हुए - फोटो : पुलिस
UP STF Encounter: गोरखपुर संग पूर्वांचल में आतंक के पर्याय बन चुके माफिया विनोद उपाध्याय को ढेर करने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने एक और इनामी माफिया के खौफ को खत्म किया है।
विज्ञापन

2 of 5
डिप्टी एसपी डीके शाही संग एसटीएफ व पुलिस की टीम - फोटो : एसटीएफ
इस बार दीपक सिंह की जगह जौनपुर पुलिस संग एसटीएफ डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। गोरखपुर एसटीएफ यूनिट की टीम संग जौनपुर में हुए मुठभेड़ में इनामी सुमित सिंह उर्फ 'चवन्नी' को ढेर कर दिया गया। इसपर एक लाख रुपये का अपराध था।
विज्ञापन

3 of 5
मुठभेड़ के बाद मौके से मिली एके 47 और खोखा - फोटो : एसटीएफ
मऊ जिले का रहने वाला मोनू सिंह उर्फ चवन्नी गोरखपुर से अपने गैंग को संचालित कर रहा था। वर्ष 2016 में सीवान में हुए पत्रकार हत्याकांड में उसका नाम सामने आया था। इसमें उसके साथ गोरखपुर के कोतवाली इलाके के दो बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

4 of 5
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल - फोटो : एसटीएफ
इसके पहले वर्ष 2013 में बेलीपार थाने में लगातार दो केस चवन्नी के खिलाफ दर्ज किए गए थे। एक अर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जबकि दूसरा केस धोखाध़डी और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चवन्नी ने गोरखपुर में किसी व्यापारी के हत्या की सुपारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुठभेड़ के बाद एसटीएप की टीम - फोटो : एसटीएफ
उस घटना को अंजाम देने से पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से अवैध असलहा बरामद किया था। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में गोरखपुर एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह भी साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें