फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कुशीनगर पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी चुलाफन, ऐसे हुआ भव्य स्वागत

Fri, 21 Feb 2020 07:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
thailand princess - फोटो : अमर उजाला।
थाईलैंड की राजकुमारी चुलाफन (चुलबोर्न क्रोम) अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार को थाई राजदूत सुतीनथोन खोंगसक के साथ कुशीनगर थाई मंदिर पहुंचीं। यहां उनका थाई परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत हुआ। उनके स्वागत में जिला प्रशासन के अलावा थाईलैंड से आए उपासक व अन्य बौद्घ अनुयायी मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 5
thailand princess - फोटो : अमर उजाला।
राजकुमारी के थाई मंदिर में प्रवेश करते समय लिन्हसन इंटर कॉलेज के 400 बच्चों ने एक हाथ में भारत का तो दूसरे हाथ में थाईलैंड का ध्वज लहराते हुए स्वागत किया। राजकुमारी का काफिला मंदिर पहुंचा और चैत्य के सामने उनकी गाड़ी रुकी।
विज्ञापन

3 of 5
thailand princess - फोटो : अमर उजाला।
यहां उनका स्वागत डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक पांडेय के अलावा थाईलैंड के विशिष्ट लोगों, बौद्ध भिक्षुओं तथा थाई लोक परंपरा के अनुसार थाई कलाकारों ने कतारबद्ध होकर किया।

4 of 5
thailand princess - फोटो : अमर उजाला।
राजकुमारी शनिवार को महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगी। उसके बाद थाई क्लिनिक का निरीक्षण व रामाभार स्तूप पर पूजा कर थाईमंदिर लौट आएंगी। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। रविवार सुबह 11 बजे राजकुमारी यहां से गोरखपुर एयरपोर्ट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
thailand princess - फोटो : अमर उजाला।
इस मौके पर पी दमथोधिओंग, डा पी खोमसान, पी सोमफोंग, पी सोंक्रान,  रमिंद्र सचदेव, सर्वजीत सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, जितेंद्र राय, विवेक गोंड, सूरज यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, विभा पांडेय, गोपाल पांडेय, हरिशंकर सिंह, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, शुभम दीक्षित,आदित्य राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें