फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में फरियाद सुनकर बोले सीएम योगी, जल्द हो इनकी समस्या का समाधान

Fri, 21 Feb 2020 07:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
CM yogi news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा तो फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में अरसे बाद लगभग 800 करीब लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक एक कर लोगों से मिलते रहे। सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

2 of 5
गाय को गुड खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
बहुत ऐसे लोग थे जो वहां पहुंचे तो जरूर पर उनसे मिल नहीं पाए। इससे नाराज कुछ महिलाओं ने वहां हंगामा कर दिया। जबकि बहुत से लोगों ने अपना प्रार्थना पत्र समस्या समाधान अधिकारी को दिया। मुख्यमंत्री सुबह नीचे उतरे तो सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। शिवरात्रि का पर्व होने के कारण उन्होंने भगवान शिव को जल चढ़ाया। उसके बाद वह मंदिर का भ्रमण करते हुए गोशाला गए। जहां पर गायों को गुड़ खिलाया।
विज्ञापन

3 of 5
CM yogi news - फोटो : अमर उजाला।
थोड़ी देर वहां रहे उसके बाद वह सीधे जनता दरबार में पहुंचे। हिंदू सेवाश्रम में लगी कुर्सियां भरी पड़ी थी। बहुत से लोग बाहर इंतजार कर रहे थे। बारी- बारी से लोगों से मिलते रहे उनकी समस्याएं सुनते रहे। भरोसा दिलाते रहे कि उनकी समस्या का समाधान होगा।

4 of 5
CM yogi news - फोटो : अमर उजाला।
अधिकतर लोगों से मिलकर वह बाहर निकल गए। इस बीच बहुत से फरियादी बाहर इंतजार करते रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर कुछ महिलाएं चिल्न्ला चिल्ला कर रोने भी लगी। मुख्यमंत्री के जाने से पहले डीएम व एसएसपी भी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CM yogi news - फोटो : अमर उजाला।
महिला का आरोप पति की आंख फोड़ी, जेल भी भेजा
मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाने से नाराज चिलुवाताल थाना क्षेत्र के बरगदवां निवासी गुड़िया व शशिकला गेट के बाहर जोर जोर से चिल्लाकर रो रही थीं। पूछने पर बताया कि उसके पति को बिना किसी कारण मारा पीटा गया। उसकी आंख फोड़ दी गई। विरोधी से मिलकर पुलिस ने उसके पति को जेल भेज दिया। गुड़िया के साथ आई शशिकला का कहना है कि उसके पति अनिल पांडे को पुलिस तलाश रही है। वह घर छोड़ कर फरार है। वह लोग मुख्यमंत्री से मिलकर एक बार अपनी फरियाद कर चुकी हैं पर सुनवाई नही हुई। आज आए तो पुलिस वालों ने मिलने नही दिया। मौके पर मौजूद एडीएम सिटी ने उसका प्रार्थना पत्र लिया। उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सीएम तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें