फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam में ऐसी नकलची छात्रा नहीं देखी होगी, सूट में ही चस्पा कर ली थी किताब

Wed, 19 Feb 2020 08:31 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, पिपराइच (गोरखपुर)।
विज्ञापन
1 of 5
नकल की पर्ची। - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में नकल करने के न जाने आपने कितने तरीके देखे और सुने होंगे। कोई अपनी रूमाल की तह में तो कोई कॉपी के पन्ने पर लिखकर नकल लाता है। कुछ ऐसा ही नजारा गोरखपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के पहले दिन नजर आया। यहां एक छात्रा ने नकल करने का जोरदार तरीका अपनाया, जिसे देखकर कक्ष निरीक्षक भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
रिस्टीकेट कॉपी। - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज पिपराइच में सुबह हाई स्कूल का हिंदी का परीक्षा चल रहा था। इस दौरान कक्ष संख्या दो में पं0 दीन दयाल इंटर कालेज पिपराइच की छात्रा सीमा शर्मा (बदला हुआ नाम) भी परीक्षा दे रही थी। वह अपने ड्रेस के निचले हिस्से में किताब का पन्ना चस्पा कर परीक्षा देने पहुंच गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
नकल की पर्ची। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कक्ष की निरीक्षक कंचन त्रिपाठी छात्राओं की जांच करते हुए जब सीमा का जांच कीं, तो हैरान रह गईं। छात्रा के पास से काफी मात्रा में कॉपी किताब के पन्ने मिले। शिक्षिका ने जब गहनता से जांच शुरू किया तो देखा छात्रा ने अपने कपड़े पर ही सवाल के जवाब लिखे हुए थे। संस्था के केंद्र व्यवस्थापक चक्षु पांडे ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों के शिकायत पर छात्रा को नकल सामग्री के साथ रिस्टीकेट कर दिया गया है।

4 of 5
परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में खास
- परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें
- परीक्षा के दौरान केंद्र के पास लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया जाएगा
- धारा 144 लागू रहेगी। बेवजह भीड़ एकत्र होने से रोका जाएगा।
- परीक्षा केंद्र में शौचालयों की साफ-सफाई जरूरी
- केंद्रों पर आधा घंटा पहले पहुंचेंगे केंद्राध्यक्ष
- परीक्षार्थियों की किताबें जमा कराने के लिए प्रभारी तैनात
- नकल कराई तो रासुका लगाया जाएगा
- गलती से खुल जाए प्रश्नपत्र का बंडल तो दें सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा देने के बाद बाहर निकलती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
ये लेकर आएं
प्रवेश पत्र, रजिस्ट्रेशन कार्ड, यथासंभव आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, ट्रांसपरेंट जामेट्री बॉक्स, पेन, पेसिंल, रबर, साधारण घड़ी, पानी बोतल आवश्यकतानुसार, संस्थागत परीक्षार्थी अपने विद्यालय की ड्रेस में आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें