इस समय पूरा विश्व सबसे बड़ी समस्या कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस वायरस के आतंक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पूरे देश में सार्वजनिक स्थान को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और पब्लिक स्थान पर भीड़ न के बराबर जुट रही है। ऐसे में इस वायरस को अगर मात देना है तो आपको बस 10 आसान कदम उठाने हैं। आइए जानते हैं क्या है वो तरीका...
विज्ञापन
2 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
नियमित तौर पर हाथ धोएं
दिन में कई बार साबुन से हाथ को कम से कम 20 सेकेंड तक धोएं। इसके अलावा बैक्टीरिया मारने वाला अच्छा सैनेटाइजर का भी उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से हाथों में होने वाले वायरस से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 11
कोरोना वायरस।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खांसते वक्त टिश्यू इस्तेमाल करें
अपने आसपास सफाई का खासतौर से ध्यान रखें। ध्यान रहे कि छींकते समय या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिश्यू से ढंक लें और तुरंत बाद इस टिश्यू को डस्टबीन में फेंक दें। छींकने से निकलने वाले तरल पदार्थ में ढेरों वायरस होते हैं और ये तेजी से फैल सकते हैं।
4 of 11
कोरोना वायरस।
- फोटो : फेसबुक
बाथरूम को करें साफ
बाथरूम की सफाई के वक्त शॉवर को जरूर साफ करें। इसे डिटॉल के पानी से भी धो सकते हैं। प्लास्टिक के परदों का प्रयोग बाथरूम में न करें। शॉवर में मैथालॉबेक्टर समेत कई कीटाणु पनपते हैं। कई शोध में पता चला है कि ये वायरस शॉवर और बाथरूम के परदों में ज्यादा पनपते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
दही
अस्पताल जाना पड़े तो...
अगर आपको किसी कारणवश अस्पताल में रूकना पड़ रहा है तो अपने खाने में दही का इस्तेमाल करें। दही में एसीडोफिलस नाम का बैक्टीरिया होता है, जो कई तरह का वायरस खत्म कर देता है।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : demo pic
मोबाइल की स्क्रीन को साफ रखें
अपने स्मार्टफोन को हफ्ते में एक बार डिसइंफेटिंग वाइप्स से साफ जरूर करें। ये वाइप्स फोन में ऊपरी भाग में रहने वाले सभी कीटाणुओं को खत्म कर देते हैं। हमारे हाथ में 24 घंटे रहने वाले स्मार्टफोन की स्क्रीन वायरस का बड़ा अड्डा है। स्क्रीन पर मेथिसिलिन रसिस्टेंट स्टेफाय्लोकोक्स ओंरीयास (एमआरएसए) नाम के जीवाणु होते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
fever
उचित दूरी बनाकर रखें
लोगों के साथ कम से कम तीन फीट का फासला बनाए रखने की कोशिश करें। खासतौर से उस व्यक्ति से जिसे खांसी या जुकाम हो। जब कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो हवा में वायरस फैल जाते हैं। अगर आप ज्यादा करीब रहेंगे तो सांस के रास्ते यह वायरस आपके शरीर में जा सकता है।
8 of 11
fever
खांसी, जुकाम को हल्के में न लें
अगर आपको बुखार, खांसी है या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। कोशिश करें कि घर पर ही रहें। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करने से बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ा जा सकता है।
9 of 11
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
नाक, मुंह और आंखों को न छुए
अक्सर हम अपनी नाक, मुंह और आंखों को बार-बार छूते रहते हैं। ऐसा न करें। हथेलियां कई सतहों को छूती हैं, ऐसे में उस पर वायरस होते हैं। दूषित हथेली से वायरस नाक, मुंह या आंखों के जरिए शरीर में जा सकता है।
10 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर।
यात्रा में रखें ध्यान
खाने का सामान लेने से पहले हाथ को अच्छे से साफ कर लें। हवाई यात्रा में क्रू सदस्यों से कोरोना वायरस के फैलने का डर सबसे ज्यादा है।
मास्क जरुर पहनें
अगर आपको खांसी या जुकाम है, तो मास्क जरूर पहनें। खासतौर से बाहर निकलते वक्त। आपके जरिए वायरस दूसरों में संक्रमित हो सकता है, इसलिए खास ख्याल रखें।