गोरक्षपीठाधीवश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बतौर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन साल का कार्यकाल बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया है। इन तीन सालों में गोरखपुर की तस्वीर बदल गई। गोरखपुर में फोरलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अंडरपास, पुल और ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरिडोर से विकास की रफ्तार और तेज होगी। रोजगार की संभावना बढ़ेगी। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
मॉडल सड़क, सुंदर होंगे बंधे
नौसड़ से कालेसर के बीच की सड़क मॉडल बनाई जाएगी। कालेसर इंट्री प्वाइंट को बेहतरीन लुक दिया जा रहा है। नौसड़ से कालेसर के बीच राप्ती नदी के बंधे को भी सजाया-संवारा जा रहा है। सड़क के बीच लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 6
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
फोरलेन, जिनका निर्माण तेजी से हो रहा है
- गोरखपुर-देवरिया फोरलेन की लंबाई 45.3 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 379.21 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसका निर्माण मार्च में पूरा होना था पर एस्टीमेट समय से रिवाइज नहीं हो सका। अब जून 2020 तक काम पूरा होगा।
- गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। इसका निर्माण जून 2020 तक पूरा हो जाएगा। 31.35 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण पर 567.49 करोड़ खर्च होंगे।
- गोरखपुर से बड़हलगंज फोरलेन का निर्माण भी इसी साल पूरा हो जाएगा। फोरलेन निर्माण में देरी का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी ने लिया था। कहा था कि जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी। अब कामकाज की मॉनीटरिंग पीएमओ से की जा रही है।
- मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा होगा। इस मार्ग के निर्माण में जो भी अतिक्रमण थे, उन्हें ढहाया जा रहा है।
- कालेसर से जंगल कौड़िया फोरलेन बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण 31 मार्च तक करने की तैयारी है। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
4 of 6
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
मार्च अंत तक पुल, ओवरब्रिज का तोहफा - बढ़या ठाठर : राप्ती नदी पर बना बढ़या ठाठर पुल पीपीगंज-मेहदावल मार्ग पर है। यह दो जिलों की सीमा को जोड़ता है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने कर दिया है। दो लाख की आबादी लाभान्वित करने वाला पुल 4974.79 लाख रुपये की लागत से बना है। -गाड़र पुल: आमी नदी पर गाड़र गांव के पास पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 106 .88 मीटर लंबे पुल 1593.16 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मार्च अंत तक निर्माण कार्य पूरा होगा। -ढढौना : आमी नदी पर ढढौना गांव के पास पुल बन रहा है। 106.88 मीटर के पुल पर 1232.48 लाख की लागत आएगी। इसका शिलान्यास 2017 में ही कराया गया था। मार्च अंत तक पुल बन जाएगा। इससे डेढ़ लाख की आबादी लाभान्वित होगी। -कोल्हुआ घाट पुल: कोल्हुआ घाट पुल चिलुआ ताल पर बन रहा है। 80.20 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 2120 लाख रुपये की लागत आएगी। यह पुल भी मार्च में पूरा हो जाएगा और जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल के चालू होने पर 1.25 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
5 of 6
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
दो रेलवे ओवरब्रिज भी बन रहे
गोरखुपर-देवरिया फोरलेन पर दो आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। एक पुल सरदारनगर के पास बनाया जा रहा है। 664.98 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 1964.68 लाख की लागत आ रही है। यह पुल भी मार्च अंत तक पूरा हो जाएगा। दूसरा ओवरब्रिज गौरीबाजार के पास बन रहा है। 668.43 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण पर 2143.19 लाख की लागत आएगी। मार्च अंत तक निर्माण कार्य पूरा होगा।
दो अंडरपास ने दिलाई जाम से मुक्ति
रेलवे के दो अंडरपास बनने से शहर के कई इलाके काफी हद तक जाम से मुक्त हुए। नंदानगर और कौआबाग रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनने से बड़ी सहूलियत मिली है। नंदानगर अंडरपास का निर्माण काफी दिनों से अटका था। योगी सरकार आने के बाद काम में तेजी आई। कौआबाग अंडरपास को पूरा कराने की पहल भी सरकार ने की। अब दोनों अंडरपास पांच लाख से ज्यादा आबादी को राहत दे रहे हैं।