रोतो बिलखते परिजन (इनसेट में मृत छात्र अभिषेक)
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, नीबी दुबे गांव निवासी श्याम जी दुबे का पुत्र अभिषेक बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे खाद खरीदने के साथ ही स्कूल फीस जमा करने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। शुक्रवार की सुबह बागीचे में अभिषेक का पेड़ से लटकता शव मिला था जिसके बाद घरवालों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि अभिषेक ने खुदकुशी क्यों कि इस पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।