फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में छठवें दिन भी नहीं निकली धूप, ठंड से एक हफ्ते राहत नहीं

Thu, 05 Jan 2023 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : आनंद चौधरी (संवाद)
गोरखपुर में लगातार छठवें दिन गुरवार को भी सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा। वायुमंडल में कोहरा छाया रहा और धूप धरती तक नहीं पहुंच सकी। आर्द्रता अधिक होने से कोहरा आसमान से फुहारों की तरह जमीन पर गिरता रहा। इंसान से लेकर पशु-पंछी तक ठंड से कांपते रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी पूरे सप्ताह ऐसी ही स्थिति रहेगी। तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।  
 
विज्ञापन

2 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार की सुबह भी कोहरे की चादर में लिपटी हुई। थोड़ी देर में नीचे की धुंध तो छंट गई, लेकिन वायुमंडल में कोहरा बरकरार रहा और धूप नहीं निकलने दी। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के बीच कोहरे की फुहारों ने ठंड का सितम जारी रखा। पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। दिन में सड़कों पर चहल-पहल कम नजर आई। रात को नौ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। वहीं, सुबह और शाम को करीब 10 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं की वजह से पूरे समय गलन बरकरार रही।  

 
विज्ञापन

3 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक अभी सप्ताह भर ठंड सताती रहेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज गति से चल रही पछुआ हवाओं की वजह से सतह का कोहरा ऊपरी वायुमंडल में चला जा रहा है, जिससे धूप जमीन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। आर्द्रता अधिक होने से वायुमंडल में बना कोहरा, फुहारों की तरह जमीन पर गिर रहा है। पछुआ हवाओं की वजह से तापमान भी नीचे गिर रहा है, जिससे गलन बरकरार है।

4 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 10.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का अंतर रह गया। जबकि एक दिन पहले तीन डिग्री का अंतर था। आने वाले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान तो बढ़ सकता है, लेकिन न्यूनतम पारा और नीचे लुढ़केगा।

 
विज्ञापन

5 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
बढ़ गया कोयले का दाम
बढ़ी मांग के चलते कोयले कोयले के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। इमली का कोयला 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो दर से बिक रहा है। संवाद

राजकीय संप्रेक्षण गृह में अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। यहां अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।

 
विज्ञापन

6 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
सप्तक्रांति साढ़े पांच और पांच घंटे देरी से आई गोरखधाम
खराब मौसम और कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें देरी से गोरखपुर जंक्शन पहुंचीं। बुधवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस पांच घंटे और वैशाली एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से आईं। बाघ एक्सप्रेस पौने एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के बारे में जानकारी लेने के लिए पूरे दिन भीड़ लगी रही।

 
विज्ञापन

7 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को बुला सकेंगे स्कूल
ठंड की वजह से कक्षा एक से बारहवीं के तक सरकारी और निजी विद्यालयों को सात जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिन विद्यालयों में बोर्ड की ओर से आयोजित प्रैक्टिकल की तिथि पूर्व निर्धारित है, उन विद्यालयों में प्रैक्टिकल के लिए विद्यार्थियों को सुबह 10 से 2 बजे के बीच बुलाया जा सकेगा। इस संबंध में डीएम ने देर शाम आदेश जारी किया है।

गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड से संचालित स्कूलों में अध्ययनरत 10वीं के 12वीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की मांग की थी। अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि बोर्ड की ओर से दो जनवरी से प्रैक्टिकल प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। ज्यादातर स्कूलों की ओर से बाहरी परीक्षकों से वार्ता कर प्रैक्टिकल का समय निर्धारित कर लिया है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष डॉ. सलिल के श्रीवास्तव, सचिव हेमंत मिश्रा, संयुक्त सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेवती रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

8 of 8
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
सर्दी के सितम से स्कूल बंद हुए तो ऑनलाइन हुई पढ़ाई
भीषण ठंड की वजह से शहर के सरकारी और निजी स्कूलों को कक्षा बारहवीं तक सात जनवरी तक बंद कर दिया गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए निजी स्कूल प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन फिर शुरू कर दिया गया है।

शहर की आरपीएम एकेडमी, सरमाउंट इंटरनेशनल, एबीसी पब्लिक स्कूल, द पिलर्स पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, आर्मी पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी, सेंट पॉल्स सहित विभिन्न स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कुछ विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तो कुछ में नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें