फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter: गोरखपुर के लाल को लगी गोली, मां बोली- 'देश के लिए सब कुर्बान'

Mon, 06 Jul 2020 02:06 PM IST
vivek shukla दीपक मिश्रा, गोरखपुर (बढ़पुरवा)।
विज्ञापन
1 of 5
बाएं मां शारदा, दाएं उप निरीक्षक सुधाकर पांडे। - फोटो : अमर उजाला।
कानपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोरखपुर जिले के एक पुलिस कर्मी सुधाकर पांडे को भी गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घायल पुलिस कर्मी को दो गोली लगी है, वहीं इनकी माता शारदा (78) ने कहा कि देश के लिए मेरा सब कुछ कुर्बान है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर विकास दुबे एकांउटर में घायल उप निरीक्षक सुधाकर पांडे। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि घायल पुलिस कर्मी सुधाकर पांडे जिले के गोला बाजार थाना क्षेत्र के बेलपार पाठक गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता राम नारायण ने बताया कि बेटे को दो गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है। सुधाकर के छोटे भाई अमरनाथ गांव में रहकर मां-बाप की देखभाल और खेती का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी और मां के साथ सुधाकर पांडे। - फोटो : अमर उजाला।
सुधाकर को एक लड़का प्रवीण (32)  और एक बेटी पूजा (30) हैं, दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि सुधाकर बचपन से ही बहुत साहसी हैं, इन्होंने कांस्टेबल के पद से पुलिस विभाग में नौकरी करना आरंभ किया, अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम से वर्तमान समय में उप निरीक्षक के पद पर पहुंचे हैं।

4 of 5
उप निरीक्षक सुधाकर पांडे। - फोटो : अमर उजाला।
हाल ही में ट्रांसफर होकर कानपुर के दादा नगर फैक्ट्री एरिया में चौकी इंचार्ज बनकर थाना चौबेपुर कानपुर गए थे। ऐसे में बीती रात को कुछ बदमाशों के होने की खबर मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इनके कई साथी शहीद हो गए, कुछ साथी घायल भी हैं, जिनमें से एक ये भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उप निरीक्षक सुधाकर पांडे। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि परिजनों के अनुसार सुधाकर पांडे को दो गोली लगी है, एक गोली दाहिनी आंख के नीचे की तरफ और दूसरी गोली माथे से छूकर निकली है। मौके पर इनके पुत्र प्रवीण और इनकी धर्मपत्नी पुष्पा कानपुर पहुंच चुकी हैं। प्रवीण ने फोन पर बताया कि अस्पताल में पापा का ऑपरेशन चल रहा है, इनके आंख के नीचे छर्रा फंसा हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें