फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मंदिरों में गूंजे भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे, श्रद्धा पूर्वक मनाई गई जन्माष्टमी

Thu, 13 Aug 2020 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।
श्रीकृष्ण के जयकारों की गूंज बुधवार की मध्य रात्रि मंदिरों में एक बार फिर सुनाई पड़ी। साधु-संतों ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान से मनाया। गीता वाटिका में कृष्ण आरती के साथ रात 12 बजकर दो मिनट पर कृष्ण का अवतरण हुआ। जन्माष्टमी पर गीता वाटिका परिसर में स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में भक्तों का जमावड़ा भोर तक रहता था लेकिन इस साल कोरोना महामारी की वजह से भक्त ऑनलाइन ही श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 5
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।
रंग-बिरंगी लाइटों से गीता वाटिका मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। प्रमुख पुजारी एवं संतों ने सबसे पहले कृष्ण की आरती की उसके बाद बधाई गीत गाए और वैदिक रीति से पूजन-अर्चन किया। गीता वाटिका के साथ ही घरों, पीएसी कैंप एवं मंडलीय कारागार में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
विज्ञापन

3 of 5
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।
बच्चों ने भेजी मनमोहक फोटो
फेमिना इंस्टीट्यूट की ओर से बुधवार जन्माष्टमी महोत्सव ऑनलाइन मनाया गया। इसमें बच्चों ने भगवान कृष्ण के अलग-अलग मनमोहक रूपों की फोटो भेजी। मुख्य अतिथि केंद्र प्रबंधक कीर्ति गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव ही नहीं यह त्याग एवं बलिदान, असत्य पर सत्य की जीत का भी उत्सव है। इस मौके पर आकाश गुप्ता, कनिष्का चौधरी, पूजा गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

4 of 5
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।
नन्हें छात्र बने बाल गोपाल
सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नन्हें छात्रों के लिए ऑनलाइन रूप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इससे पूर्व रात्रि में विद्या भारती प्रदेश कार्यालय पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्या भारती संस्थान के प्रदेश निरीक्षक कमलेश सिंह, क्षेत्रीय शिक्षा संयोजक योगेश कुमार, शिशुकुल प्रमुख सुनील, कृष्ण कुमार सहित विद्यालय परिवार के आचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Janmashtami 2020 - फोटो : अमर उजाला।
हजारीपुर में भी मनी जन्माष्टमी
कान्हा सेवा संस्थान के प्रबंधक अनुपम कुमार के आवास हजारीपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए किया गया। प्रबंधक अनुपम ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 30 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुशवाहा, आशीष, राकेश जायसवाल, हरीओम सराफ, हिमकर पांडेय, दीपराज, रिप्पू गौड़, दुर्गा मौर्य, सिंधु, मीना, सरिता, सुमन, ममता, सिमरन, किरण, रीता, काजल, कृत्यांश, कृत्याक, तनिष्क और मनीष आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें