रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
नया सवेरा की सुंदरता बढ़ाने के लिए जीडीए ने आकर्षक लाइटें लगा रखी हैं। मनबढ़, इन्हें भी चुरा ले जा रहे हैं। यही नहीं, रात में नया सवेरा का यह हिस्सा शराब और अन्य नशे का अड्डा भी बनता जा रहा है। सुबह-शाम वॉक करने वाले कुछ लोग विरोध करते हैं, तो ये मनबढ़ मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। मनबढ़ों ने डस्टबिन भी तोड़ दिया है। जीडीए यहां सुबह-शाम सफाई कराता है। मगर, तुरंत गंदगी फैल जाती है।