विभिन्न प्रांतों से श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को 16 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं, जिससे 11337 अप्रवासी मजदूर और उनके परिवार वाले आए। सभी को लाइन में लगवाकर उतारा गया और थर्मल स्क्रीनिंग कराकर भेजा गया। गोरखपुर में अब तक 242 ट्रेनों से 2.57 लाख श्रमिक आ चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
श्रमिकों को लेकर आईं ट्रेनों को प्लेटफॉर्म एक, दो व नौ पर लाया गया। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर सांसद कमलेश पासवान और जीआरपी के सामुदायिक किचन की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाकर लंच पैकेट व नाश्ता दिया गया। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
... तो बीच रास्ते में उतर रहे श्रमिक
ट्रेनों में कम संख्या में श्रमिकों के आने की चर्चा रेलवे स्टेशन पर रही। बृहस्पतिवार को आई ट्रेनों से यात्री भी कम उतरे। जीआरपी कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक झांसी से आई ट्रेन में 23 कोच लगे थे और यात्री मात्र 248 ही आए।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह पुणे से आई ट्रेन भी 24 कोच वाली थी और यात्री 639 उतरे। सूरत से आई ट्रेन में 259 तथा देहरादून से आई श्रमिक स्पेशल में 824 श्रमिक और उनके परिवार वाले आए।