फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का भविष्य संवार रहा है गोरखपुर का ये लाल, जानिए कैसे दे रहा तरक्की का मंत्र

Wed, 06 Jan 2021 03:07 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
विज्ञापन
पेंटिंग की बारीकियां सिखाते शिवम गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रदेश सरकार की मुहिम को शिवम गुप्ता (22) ने एक नया स्वरूप दिया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से चित्रकला में परास्नातक की डिग्री हासिल करने वाले शिवम न सिर्फ चित्रकारों की नई पौध तैयार कर रहे हैं, बल्कि उन्हें रोजगार के अवसर भी मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से उसका बाजार, सिद्धार्थनगर के रहने वाले शिवम का गोरखपुर शहर के शाही मार्केट में ट्रेनिंग सेंटर है। उनके सेंटर में इस समय 70 विद्यार्थी चित्रकारी का हुनर सीख रहे हैं। वे इनकी प्रतिभा को तराशते तो हैं ही, रोजगार भी मुहैया कराते हैं। इसके लिए शिवम ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद ली है।

शिवम के मुताबिक प्रति महीने ऑनलाइन उन्हें 15 से 20 ऑर्डर मिल जा रहे हैं। जिसे वे खुद तो बनाते ही हैं, प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों से भी बनवाते हैं। बदले में उन्हें प्रति पेंटिंग या स्केच मूल्य का 50 से 70 प्रतिशत दे देते हैं। अभी हाल में ही उन्होंने मुक्तेश्वरनाथ मंदिर एवं सहजनवां तहसील की बाउंड्रीवाल पर पेटिंग कराई है और अब मुंजेश्वरनाथ मंदिर भौवापार के लिए भी ऑर्डर मिला है। शहर के तीन रेस्टोरेंट में भी दीवारों पर पेंटिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर मिलते हैं ऑर्डर

शिवम ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म sartclub.com पर ऑर्डर मिल जाते हैं। अब वे इसे अमेजन से भी लिंक कराने की तैयारी में है। वे कहते हैं, इससे उन्हें देश, विदेश से ऑर्डर मिलेंगे और विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर रोजगार दिलाएंगे।

गिफ्ट देने वालों के ऑर्डर ज्यादा
शिवम के मुताबिक उनके पास ओडिशा, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली से ऑर्डर मिले हैं। ज्यादातर लोग इसमें स्केच बनवाकर दूसरे को गिफ्ट देने वाले हैं। उपहार स्वरूप देने के लिए स्केच की मांग बढ़ी है। 

चित्रकारी की कीमत
पेंसिल स्केच : 499 रुपये
कलर स्केच : 999 रुपये
ऑयल पेंटिंग : 2499 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें