फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलभर में दुनिया को अलविदा कह गए पति-पत्नी और मासूम बच्ची, मां की गोद से छिटककर गिर गई थी बेटी

Sun, 14 Feb 2021 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके में दिल झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां शनिवार को हुए सड़क हादसे में मां-बाप और मासूम बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे के दौरान मां की गोद से बेटी छूटकर दूर जा गिरी थी जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दंपती सहजनवां से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
मृत मां-बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
जिंदगी और मौत से जूझ रही कुसुमलता आखिरी पलों में भी मासूम बेटी को ही खोज रही थी। जब लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो नीम बेहोशी में ही वह बच्ची के बारे में ही पूछ रही थी। बच्ची की मौत हो चुकी है इससे वह अनजान थी। कोई उसे यह सच बताने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक राजेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, बाइक में जब किसी वाहन ने टक्कर मारी तो बच्ची कुसुमलता की गोद से छूटकर दूर जा गिरी। उसके बाद कुसुमलता और उसके पति राजेश भी गिर गए। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी। बच्ची की मौत से अंजान कुसुमलता को जैसे ही होश आया उसने बेटी के बारे में पूछा। लोगों ने सोचा इसकी जान बच जाए तो बताएंगे, लेकिन अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते पति राजेश पांडेय और कुसुमलता की भी सांसें बंद हो गईं। एक साथ मां-बाप, बेटी की लाश देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। परिवार में मातम छा गया। लोग किसी तरह से परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे थे।

4 of 5
मृत कुसुमलता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
दो साल की उम्र में छिन गया मां-बाप का साया
हादसे के दौरान राजेश और कुसुमलता की एक मासूम बेटी घर पर भी थी। दो साल की उम्र में ही बच्ची के सिर से उसके मां-बाप का साया छिन गया है। वह बिलख रही है। उसकी एक ही जिद थी कि मां के पास जाना है। घरवाले उसे संभाल नहीं पा रहे थे। रिश्तेदारी से आए लोग बच्ची को लेकर किनारे गए। पड़ोसियों ने टॉफी बिस्किट देकर किसी तरह उसे चुप कराया। मगर बच्ची के आंसू कब तक रुके रहेंगे कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृत मासूम बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
बड़े भाई को कोई संतान नहीं
राजेश पांडेय के बड़े भाई को कोई संतान नहीं है। वह छोटे भाई के बच्चों को ही अपना मानकर जी रहे थे, मगर एक बच्ची के साथ ही भाई और उसकी पत्नी की मौत ने परिवार को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें