फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस घटना के बाद पूरे पूर्वांचल में छा गए थे योगी आदित्यनाथ, आज भी उस कांड को याद करते हैं लोग

Sun, 14 Jun 2020 07:38 AM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
हिंदू युवा वाहिनी के गठन के 2 महीने बाद यानी 15 जून 2002 को कुशीनगर जनपद के मोहन मुंडेरा गांव में एक दलित युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोप लगा कि स्थानीय विधायक के दबाव में पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
बलात्कार व हत्या करने वाले एक समुदाय विशेष के लोग थे, उसके भाई ने यह कहा कि हम अपनी बहन का अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे जब तक दोषियों पर हत्या और बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता। न्याय न मिलता देख वह कुछ लोगों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचा।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कुशीनगर के पुलिस अधिकारियों से बात की। सांसद योगी के सिफारिश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो योगी ने 19 जून 2002 को उस गांव में जाने का एलान कर दिया। युवती के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश पनपने लगा था।

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
ऐसे में योगी के आने की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों को यह सूचना मिली लोग मौके पर जुटते चले गए। ऐसे में लोग गुस्से में आकर दोषियों के घरों में तोड़फोड़ शुरू करने लगे। जिस दिन सांसद योगी को मोहन मुंडेरा गांव में आना था उस दिन समुदाय विशेष के लोग गांव छोड़कर फरार हो गए। इस बीच गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई पुलिस के उच्चाधिकारी रास्ते में योगी से मुलाकात की और वहां ना जाने का अनुरोध किया। क्योंकि गांव में पहले ही लोगों ने तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सांसद व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो ठीक नहीं होगा। हम आज वापस हो जा रहे हैं लेकिन कल फिर आ सकते हैं, इससे बेहतर है कि दोषियों के खिलाफ हत्या और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। मोहन मुंडेरा की घटना के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी पूरे पूर्वांचल में छा गए थे। हिंदू युवा वाहिनी जो दो महीना पहले गठित हुआ था, उससे हजारों की संख्या में युवा जुड़ने लगे थे।

इसे भी पढ़ें-
बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे सीएम योगी, इन 10 तस्वीरों को देखकर नहीं होगा यकीन
किसी फिल्म से कम नहीं था सीएम योगी का ये मास्टर प्लान, सालों पहले दिखाया था ट्रेलर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें