फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की बरात निकलने से पहले उठ गई थी अर्थी, कुत्ते ने पहचाना था कौन है असली कातिल!

Wed, 08 Jul 2020 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
युवक की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।(file) - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको एक ऐसी क्राइम स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। इस कहानी में एक मर्डर होता है और उस कातिल की पहचान एक कुत्ता करता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी... 
विज्ञापन

2 of 6
युवक की फाइल फोटो, जांच में जुटी डॉग स्कवायड। - फोटो : अमर उजाला
घटना 24 दिसंबर 2019 की है, जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गांव में धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी हुई थी। घर में बेटे की बरात की तैयारी चल रही थी, लेकिन दूल्हा बनने से पहले युवक की हत्या हो गई। घर की सारी खुशियां मातम में बदल गई। वहीं जब हत्यारों की तलाश हो रही थी तो एक कुत्ता घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर एक घर तक पहुंच गया था, जिसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ ही युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
युवक की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।(file) - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा लालमन निवासी 26 वर्षीय अश्विनी कुमार मिश्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। 24 दिसंबर की सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नहर की पटरी पर खून से लथपथ उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

4 of 6
घटनास्थल की जांच करती पुलिस।(file) - फोटो : अमर उजाला
अश्विनी मिश्रा की शादी गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज में तय थी। हत्या से चार माह पहले परिवार के लोगों ने धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी की थी। जबकि मई 2020 में शादी की तिथि तय थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। परंतु हत्या की सूचना मिलते ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं थी।
विज्ञापन

5 of 6
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
अश्विनी दो भाइयों में बड़े थे। घर में जिस बेटे के बरात की तैयारी हो रही थी उसकी हत्या से पूरा परिवार टूट गया था। बता दें कि 23 दिसंबर को अश्विनी गोरखपुर आया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तब खोजबीन की गई थी। अश्विनी का फोन भी बंद आ रहा था। पिता ने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉग स्कवायड का एक डॉग हत्यारोपी के घर तक पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
तीन किलोमीटर दूर तक पहुंचा था डॉग स्क्वॉड
घटना के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वाड लोगों में कौतूहल का विषय बन गया था। भीड़ में मौजूद हर कोई डॉग स्क्वॉड के कार्य करने के तरीके को देखकर हैरान था। घटनास्थल से गंध सूंघने के बाद प्रशिक्षित कुत्ता वहां से तीन किलोमीटर दूर स्थित आरोपियों के घर तक पहुंच गया था। वहां आरोपी घर में ताला बंद कर पहले ही फरार हो चुका था। अश्विनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। घटना के एक महीने के अंदर ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें