फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: मिशन 2022 की तैयारी तेज, सीएम योगी ने तीन जनसभाओं से साधा नौ विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी गणित

Mon, 04 Jan 2021 01:55 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
मुख्यमंत्री योगी ने विकासपरक राजनीति का दिया संदेश। - फोटो : अमर उजाला।
भले ही विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं, लेकिन भाजपा का चुनावी रथ तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभाएं करके विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री ने तीन जनसभाएं कीं और नौ विधानसभा क्षेत्रों में 710 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके चुनावी गणित साधा है।
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय (2-3 जनवरी) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके विकासपरक राजनीति का संदेश दिया है। साथ ही कैंपियरगंज, गोरखपुर शहर और सहजनवां में जनसभा करके नौ विधानसभा क्षेत्रों की जनता को जोड़ने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने तीनों मंचों से विकास और सकारात्मक राजनीति की बात की है। चुनावी रणनीति के तहत ही हर विधानसभा क्षेत्र (गोरखपुर शहर, ग्रामीण, कैंपियरगंज, पिपराइच, सहजनवां, चौरीचौरा, खजनी, बांसगांव, चिल्लूपार) में विकास परियोजनाओं की सौगात दी। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने मंच से भाजपा विधायकों की तारीफ की और कहा कि कोरोना काल में पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद व विधायक जनहित में लगे रहे। 

4 of 7
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से ही यूपी के अधिवक्ताओं को भी साधा है। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि प्रदेश की सभी तहसीलों में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर भवन बनाए जाएंगे। इसकी शुरूआत गोरखपुर शहर से कर दी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील सदर, कैंपियरगंज, सहजनवां और बांसगांव तहसील परिसर में अधिवक्ता चेंबर भवन निर्माण का शिलान्यास किया है। अधिवक्ताओं को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इससे अधिवक्ता गदगद हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
नौ में से आठ सीटें भाजपा के पास
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार था। नौ में से आठ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से बसपा की जीत हुई थी।
 
विज्ञापन

6 of 7
गोरखपुर शहर की बदलती तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। करीब चार वर्षों के कार्यकाल में गोरखपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों की पहचान बदल गई है। हर जगह विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना बन रहा है। आयुष विश्वविद्यालय व वेटनरी कॉलेज भी बनेगा। फोरलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गोरखपुर से राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाली सड़क सिक्सलेन बन रही है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोदी-योगी के विकास कार्यों के साथ जनता के बीच जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता। - फोटो : Twitter @Anoop Gupta
अनूप गुप्ता बने भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी
विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने संगठनात्मक कील कांटे भी दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने रविवार को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बदल दिया है। अब प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है। वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली थी। अनूप गुप्ता की पहचान अच्छे संगठनकर्ता की है। वह पांच जनवरी को गोरखपुर आ सकते हैं। इससे पहले गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह थे। इस दायित्व से अब उन्हें मुक्त कर दिया गया है। गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों ने 46 सीटें जीती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें