फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020: 22 अगस्त को घरों में विराजेंगे गणपति, सारे संकटों का होगा नाश

Wed, 19 Aug 2020 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Ganesh Chaturthi 2020 - फोटो : Ganesh Chaturthi 2020
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन से शुरू होकर आगामी 10 दिनों तक गणेश उत्सव भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश की प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। जन्मोत्सव के दिन गणपति की विशेष आराधना की जाती है। जिससे वे व्यक्ति के जीवन में आए सभी संकटों का नाश कर दें और उसकी मनोकामना की पूर्ति करें।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश प्रतिमा खरीदती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी का मुहूर्त
आचार्य शरद चंद मिश्र ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ शुक्रवार को मध्यरात्रि एक बजकर 59 मिनट से हो रहा है। यह 22 अगस्त को दिनभर और रात के 11 बजकर 38 मिनट तक होगा। संपूर्ण साधनाओं को पूरा करने वाला साध्य योग इसी दिन है। गणेश का जन्म मध्यमान काल में हुआ है। अत: इनकी पूजा मध्यमान काल में की जाएगी।

 

4 of 5
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
गणपति की स्थापना
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि 22 अगस्त के दिन इस मुहूर्त में लोग अपने-अपने घरों में गणपति का आगमन कराते है। अपने गणपति की मूर्तियों को स्थापित करते हैं। विधि-विधान से पूजा करते हैं। हालांकि कोरोना काल में सार्वजनिक जगहों पर गणपति स्थापना की मनाही है। ऐसे में लोग घरों पर ही श्रद्धापूर्वक गणेश उत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
पंचांग के अनुसार इस दिन शनिवार का दिन है। भगवान गणेश जी को बुद्धि, विवेक, धन-धान्य, रिद्धि-सिद्धि का कारक माना जाता है। मान्यता है कि गणेश जी को प्रसन्न करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति की स्थापना होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें