गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालते हुए 19 मार्च को तीन साल हो जाएंगे। यूपी में भाजपा के किसी मुख्यमंत्री का तीन साल का कार्यकाल पूरा करना अपने आप में एक रिकार्ड है। गोरखपुरवासियों के लिए तो गोरक्षपीठाधीश्वर का मुख्यमंत्री बनना भाग्य जागने जैसा है। कुछ साल पहले जिन्होंने गोरखपुर देखा था, आज इस शहर को देखकर वे हैरान हो जाते हैं।
दरअसल, इन तीन सालों में गोरखपुर ने बहुत कुछ पाया है। बहुत सपने साकार होने के कगार पर भी हैं। ऐसा नहीं है कि सब कुछ बदल गया। बहुत कुछ होना बाकी है और गोरखपुरवासियों की उम्मीदें आसमान पर हैं। तीन दिनों में ‘अमर उजाला’ उस बदले हुए गोरखपुर का चेहरा दिखाएगा। सिलसिला आज से शुरू हो रहा है। आज पेशे नजर है गोरखपुर की धड़कन रामगढ़ ताल...