मरीजों की जांच करते चिकित्साकर्मी।
- फोटो : PTI
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज कोरोना वायरस के डर से जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे है। मौजूदा समय में तीन हजार से अधिक की ओपीडी चल रही है। इसमें सबसे अधिक संख्या बुखार और सर्दी जुकाम के मरीजों की है। उन्होंने कहा यदि आपको खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बह रही हो, गले मे खराश आदि हो तो तत्काल अस्पताल जाएं और इलाज कराएं। अन्य किसी तरह की दिक्कत हो तो परेशान न हों। बस कुछ दिन आराम करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजें खाएं। इससे बुखार व अन्य समस्या दूर हो जाएगी।