फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बदला इन अफसरों का अंदाज, इनके काम को जानकर आप भी कहेंगे-शाबाश

Sat, 11 Apr 2020 09:00 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में पुलिस अफसरों की दिनचर्या के साथ ही उनके काम करने का अंदाज भी बदल गया है। पहले जहां अपराध की घटनाओं की समीक्षा के साथ ऑफिस की दिनचर्या शुरू होती थी, वहीं अब अफसर मातहतों को अपराधों की रोकथाम के साथ ही लॉकडाउन के दौरान आम लोगों की मदद का निर्देश भी दे रहे हैं।

अधिकारी सुबह सबसे पहले कोरोना से जुड़ा अपडेट ले रहे हैं, फिर सड़कों पर खुद निकलने के साथ ही मातहतों को एक ही नसीहत दे रहे हैं कि जरूरतमंदों को हर हाल में भोजन उपलब्ध कराएं। लॉकडाउन का पालन कराएं, मगर लोगों को समझाबुझाकर। किसी जरूरतमंद को न रोकें। संभव हो तो उसकी मदद करें।
विज्ञापन

2 of 6
एडीजी जोन दावा शेरपा - फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे ऑफिस शुरू, बार-बार एक सवाल कितने लोगों तक मदद पहुंचाई ?
एडीजी जोन दावा शेरपा ने बृहस्पतिवार कार्यालय में बैठते ही सुबह सात बजे बस्ती, बहराइच में कोरोना से संबंधित पुलिस की व्यवस्थाओं का हाल जाना। कुछ ही देर बाद उनके टेबल पर जोन के ग्यारह जिलों के कोरोना से जुड़ा अपडेट आ गया। सब जानने के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले बस्ती, बहराइच के एसपी को सीधे फोन कर आवश्यक निर्देश दिए।

दिनभर की घटनाओं पर सीधी नजर रखने वाले एडीजी दावा शेरपा लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए मातहतों को निर्देश देते समय यह कहना नहीं भूलते कि सभी एसपी यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भूखा ना सोने पाए। बारह बजे तक इस क्रम के बाद वह वायरलेस सेट पर आ जाते हैं और फिर वहीं से लगातार मानीटरिंग भी करते हैं। दिन भर बीच-बीच में एसपी से बातचीत कर यह भी पूछते रहते हैं कि कितने लोगों तक मदद पहुंचाई गई?
विज्ञापन

3 of 6
डीआईजी राजेश डी मोदक। - फोटो : अमर उजाला
हाइवे पर लंच बांट रहे डीआईजी
डीआईजी राजेश डी मोदक ने बृहस्पतिवार सुबह, फोन पर आए संदेश से कोरोना से संबंधित व्यवस्थाओं का अपडेट लिया। बृहस्पतिवार को महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के एसपी से फोन पर बातचीत और निर्देश दिए। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा। फिर कुछ लंच पैकेट तैयार कराकर अपनी गाड़ी में रख लिए। कमिश्नर के साथ कम से कम दो तहसीलों का निरीक्षण किया।

रास्ते में लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते रहे। हाइवे पर जाते समय उनकी कोशिश यही होती है कि हर जरूरतमंद तक लंच पैकेट पहुंच जाए। फिर पिपराइच के एक क्वारंटीन सेंटर पहुंचे, वहां निरीक्षण कर निर्देश देने के साथ ही लंच पैकेटों का वितरण किया। मातहतों को भी ऐसा करने की हिदायत देते हुए निकल आगे के लिए निकल गए। रेंज के सभी जिलों के एसपी से देर रात तक अपडेट लेने के बाद ही बिस्तर का रुख करते हैं।

4 of 6
gorakhpur ssp - फोटो : अमर उजाला
खेत में काम कर रहे मजदूरों को दिए मॉस्क
इन दिनों डॉ. सुनील कुमार गुप्ता मातहतों को जरूरतमंदों की मदद की सीख देने के साथ, खुद भी इस काम में लग जाते हैं। बृहस्पतिवार को खजनी, उरूवा बाजार, गोला, बड़हलगंज, गगहा क्षेत्र का भ्रमण कर सबको कोरोना के प्रति जागरूक किया। उरूवा में खेत में काम कर रहे मजदूरों को  खुद ही मॉस्क और बिस्किट के पैकेट दिए।

साथ में यह भी बताया कि दूरी बनाकर ही काम करें। दोपहर में गोला के एसएवी इंटर कॉलेज पहुंचे वहां पर क्वारंटीन लोगों से बातचीत कर किट उपलब्ध कराया। गोला में अस्थायी रैन बसेरे में रुके लोगों से मिलने वाली सुविधाओं को जाना और उन्हें भी खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

5 of 6
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ। - फोटो : अमर उजाला
दिन भर घूम-घूमकर दुकानों पर नजर, ताकि महंगे दामों पर ना बिकने पाए सामान
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ की शुरुआत सुबह मंडी के निरीक्षण से होती है। वहां पर भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसके लिए मातहतों को निर्देश देने के साथ ही बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे खुद ही वहां पर पहुंच गए। इसके बाद उस दिन के सामान की रेट लिस्ट ग्रुपों पर डाली, ताकि लोगों को खरीदारी के दौरान रेट की सही जानकारी मिल सके।

उनकी कोशिश रहती है कि दुकानों पर तय दाम में ही सामग्री बेची जाए। इसके लिए वह पुलिसकर्मियों को तो दौड़ाते ही हैं, खुद भी एक जगह टिक कर नहीं बैठते।  बक्शीपुर चौराहे पर दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस वालों को समझाया कि आप लोगों से कैसे पेश आए।  दुकानों पर सादी वर्दी में पुलिसवालों को भेजकर क्रॉस चेक भी कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास कुमार, ट्रेनी आईपीएस - फोटो : अमर उजाला
सुबह ही लोगों के बीच पहुंचे, फिर तोड़ी शराब की भटिठयां
ट्रेनी आईपीएस और वर्तमान में चिलुआताल के थानेदार का काम देख रहे विकास कुमार बृहस्पतिवार की सुबह ही लोगों के बीच पहुंच गए। लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। वहीं पता चला कि पास में ही कच्ची शराब का कारोबार हो रहा है। फिर क्या दल बल के साथ वहां छापा मार दिया।

वहां कार्रवाई करने के बाद क्षेत्र में खुली आवश्यक दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को  बंद करा दिया। इस दौरान वह लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ भी पढ़ाते रहे। इलाके में भ्रमण के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को थाने पर बने भोजन के पैकेट भी बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें