ज्योतिष के लिहाज से आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है जो 59 साल पहले बना था। छह ग्रह एक ही राशि में एक साथ होंगे। आज रात करीब 8:30 बजे चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, इस राशि में शुक्र, बुध, शनि, गुरु और सूर्य पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में इस दौरान नौ ग्रहों में से छह ग्रह मकर राशि में होने से ग्रहों की युति बनेगी। इससे पहले सन 1962 में यह संयोग बना था।
विज्ञापन
2 of 5
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार पौराणिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र मिलता है। किसी भी राशि में जब पांच या उससे ज्यादा ग्रहों की मौजूदगी होती है तो उससे देश-दुनिया में कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। इसके प्रभाव से मौसम बदलने लगेगा। साथ ही लोगों की सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
बताया कि इन छह ग्रहों की दृष्टि उत्तर दिशा में होने से देश की उत्तरी सीमा पर तनाव बढ़ सकता है। प्राकृतिक आपदाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। भूस्खलन और विदेशी शत्रुओं से भी खतरा बना रहेगा। युद्ध की आशंका भी है। यह आंतरिक विद्रोह का भी जनक है। देश में अशांति और अराजकता का माहौल बन सकता है।
किस राशि पर कैसा होगा असर
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस ज्योतिषीय घटना का असर विभिन्न राशियों पर पड़ेगा।
मेष: धार्मिक बने रहेंगे, पूजा-पाठ में मन लगेगा, यात्रा में लाभ होगा, स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा रहेगा, भगवान विष्णु की पूजा करें। वृषभ: किसी भी तरह का जोखिम न लें, व्यापार ठीक चलेगा, प्रेम मध्यम रहेगा, पीली वस्तुओं का दान करें। मिथुन : जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, भगवान विष्णु की पूजा करें। कर्क: शत्रु उपद्रव व शमन दोनों संभव, मार्ग में अवरोध आ सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, बजरंगबली की पूजा करें। सिंह: भावुकता में कोई निर्णय न लें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा, भगवान विष्णु की पूजा करें, पीली वस्तु पास में रखें।
कन्या: भौतिक सुख संपदा में वृद्धि, मां के स्वास्थ्य में लाभ, प्रेम और व्यापार ठीक रहेगा, पीली वस्तु का दान करें। तुला: जो सोचा है उसे कार्य रुप दें, व्यावसायिक लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पीली वस्तु का दान करें। वृश्चिक: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, धन आएगा लेकिन जुआ लॉटरी में रकम न लगाएं। धनु: ऊर्जावान बने रहेंगे लेकिन मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, सफेद वस्तु का दान करें। मकर: खर्चे से मन परेशान रहेगा, सर दर्द व नेत्र के रोगों से परेशान रहेंगे, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा, मां काली की पूजा करें। कुंभ: आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, अच्छा समाचार मिलेगा, यात्रा में लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार ठीक रहेगा, गणेश जी की पूूजा करें। मीन: अच्छा समय, सिर्फ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, राजनीतिक लाभ मिलेगा, पीली वस्तु पास रखें।