फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं करें इन चीजों से परहेज, न्यूट्रिशनिस्ट दे रहीं ये खास सलाह

Sun, 21 Jun 2020 08:35 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला।
सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान वैसे तो कुछ भी खाने-पीने की मनाही रहती है। लेकिन अगर ग्रहण का समय लंबा हो तो जाहिर सी बात है कि भूखे-प्यासे नहीं रहा जा सकता है। ऐसे में 21 जून को लग रहे सूर्य ग्रहण और 5 जुलाई को लग रहे चंद्र ग्रहण के दौरान आपको कौन सी चीजें बिल्कुल नहीं खानी है ये न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. साक्षी सिंह से जानें।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सूर्य ग्रहण के दौरान न खाएं ये चीजें
भारी अनाज और सीरियल्स जैसे आटा, मैदा, काली दाल इन चीजों को पचाना पेट के लिए मुश्किल होता है और चूंकि ग्रहण के दौरान बदलाव हो रहा होता है ऐसे में हमारे शरीर के लिए इन चीजों को पचाना और भी ज्यादा मुश्किल और तकलीफ देह हो सकता है। लिहाजा ग्रहण के दौरान ग्रेन्स और सीरियल्स का सेवन न करें।

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

डीप फ्राइड और ऑइली फूड
कोई भी ऐसा खाद्य पदार्थ जो हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देता है और जिसे पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है उनका सेवन ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए वरना डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें और बीमारियां हो सकती हैं। लिहाजा डीप फ्राइड और ऑइली फूड से परहेज करें।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
नॉन वेज न खाएं
पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नॉन वेजिटेरियन फूड शरीर के तापमान को बढ़ा देता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और शरीर के लिए इन्हें डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा जो लोग पहले से बीमार हैं उन्हें तो अंडा और मीट से ग्रहण के दौरान दूर ही रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
solar eclipse
खाद्य पदार्थों में कुश का करें इस्तेमाल
गर्भवती स्त्रियों को सब्जी काटना, पापड़ सेकना आदि उत्तेजित कार्यों से परहेज करना चाहिए। प्रसन्नचित्त रहना चाहिए। खाद्य पदार्थों में कुश डालना चाहिए। सूखे खाद्य पदार्थों में कुश डालने की आवश्यकता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें