फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मातम में बदल गया मुंडन संस्कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से उजड़ गया पूरा संसार

Wed, 18 Nov 2020 08:34 AM IST
vivek shukla जयराम यादव, बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा।(इनसेट में मृतकों की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रक्सेल गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से मातम छा गया। हादसे के बाद घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। रिश्तेदारों व पड़ोसियों के पास आए एक फोन कॉल ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जो जहां था, वहां से अस्पताल के लिए निकल पड़ा। घर पर सन्नाटा पसरा था। गांव के लोग घर पर आते तो दिखे, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य के नहीं होने के कारण लौट जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार की भोर में रक्सेल गांव के निवासी राजेंद्र के मझले बेटे मनील के लड़के के मुंडन संस्कार के लिए उनकी पत्नी, बेटा, बेटी, मां, बहन भाई सहित 10 लोग कार में सवार होकर मैरवा (बिहार) जा रहे थे। इस दौरान सदर थानाक्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित बढ़या गांव के पास कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर उत्तर प्रदेश: परिवार के छह लोगों की मौत के बाद घर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
मुंडन संस्कार में जा रहे परिवार पर ऐसी आफत आएगी ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। इस कार्यक्रम को लेकर राजेंद्र के परिवार में काफी चहल-पहल थी। काफी दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी। मनील सोमवार को भोर में करीब चार बजे घर से मैरवा के लिए कार से निकला था। लेकिन किसको पता था कि खुशियों का पल मातम में बदल जाएगा। 

4 of 5
गोरखपुर उत्तर प्रदेश: हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
परिवार के छह सदस्यों की मौत की खबर ने रक्सेल गांव के लोगों को हिलाकर रख दिया। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मनील के पिता राजेंद्र हादसे के बाद से ही बदहवास हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चंद मिनटों में ही मेरा पूरा संसार उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर उत्तर प्रदेश: सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
रमवापुर गांव में भी मातम
चिल्हिया थानाक्षेत्र की रमवापुर निवासी कलावती अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में मैरवा जा रही थी। लेकिन किसको पता था कि भतीजे के मुंडन का नेग मिलने की जगह उसको मौत मिल जाएगी। कलावती के तीन बेटे श्रीराम, वीरेंद्र, अंकित और दो बेटी बबिता, सविता हैं। इसमें बड़े बेटे की शादी हुई है। बाकी चारों बच्चों की शादी नहीं हुई है। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें