एडीजी जोन अखिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ अलग करने की जिद और जिला तीसरी आंख में कैद
गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने सुरक्षित समाज की सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरे जिले को सीसीटीवी कैमरे की जद में लाने का निर्णय लिया। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मुहिम ऑपरेशन त्रिनेत्र को आगे बढ़ाया इसका असर है कि जिले के 400 से अधिक चौराहों, गांवों को सीसीटीवी कैमरे की जद में लाया जा चुका है। अब हर घर कैमरे का अभियान चल रहा है, इसमें भी लोग आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
एडीजी अखिल कुमार बताते हैं कि कैमरे से बदमाशों को पकड़ने में आसानी होती है साथ ही उनमें भय भी पैदा होता है। इसका फायदा नजर आने लगा है, गोरखपुर जोन में 316 से अधिक मामलों में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से मदद मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में प्रेरणा मिली थी। अब डीजीपी, प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है। इस मॉडल को सूबे में भी जल्द लागू किया जा सकता है।