गोरखपुर दीवानी कचहरी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
कर्मचारियों को जारी होगा पास
कचहरी में प्रवेश के लिए कर्मचारियों को पास जारी किया जाएगा। इसके अलावा अन्य लोगों के इंट्री निर्धारित गेट से कराई जाएगी। जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
सुरक्षा के लिए गठित होगी कमेटी
दीवानी कचहरी में पुख्ता सुरक्षा को लेकर एक कमेटी बनेगी। कमेटी में एक न्यायिक अधिकारी, एसपी सिटी, एडीएम सिटी, सीओ कैंट आदि शामिल रहेंगे। यह कमेटी परिसर में सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट तैयार कर जिला जज को सौंपेगी। जिला जज के निर्णय के बाद उसको अमल में लाया जाएगा।