फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: ट्रेन में बैठने से पहले बरतनी होगी ये सावधानियां, इन गाइडलाइन का करना होगा पालन

Thu, 22 Apr 2021 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे पहले कोच में जाकर अपनी सीट को सैनिटाइज करें। मास्क जरूर लगाएं और दूरी बनाकर ही बैठें। ट्रेन के एसी कोच में आपका बर्थ है तो ख्याल रहे कि आपको कंबल, चादर, तौलिया नहीं मिलेगी। इसलिए चादर अपने साथ जरूर रखें। इसके अलावा लंबी दूरी के यात्रियों के लिए जरूरी है कि साथ में वे खाने-पीने की चीजें रख लें। पेंट्रीकार में खाना नहीं बन रहा है। बाहर से पैक्ड आइटम ही मिलेंगे, उसे खरीदते हैं तो सैनिटाइज भी कर लें।
 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला।
दूसरों का पानी या अन्य वस्तुएं न लें
इस समय गर्मी ज्यादा है। कभी-कभी कुछ बोगियां स्टेशन पर ऐसी जगह खड़ी होती हैं जहां से खानपान के स्टॉल दूर होते हैं। लोग पानी नहीं ले पाते हैं और प्यास लगने पर दूसरे का पानी का इस्तेमाल कर लेते हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दूसरों का पानी या अन्य खानपान की वस्तुएं न लें। साथ में पांच लीटर या इससे बड़ा पानी का कंटेनर रख लें।

 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
गंदगी दिखे तो 139 पर फोन करें
ट्रेन में अगर गंदगी दिखती है या अन्य समस्या है तो 139 पर जानकारी दे सकते हैं।  

संदिग्ध संक्रमित दिखे तो टीटीई को बताएं
स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह कहते हैं कि कोच में अगर कोई संदिग्ध संक्रमित दिखता है तो टीटीई को जरूर सूचना दें। टीटीई कंट्रोल रूम को सूचना देगा और लक्षण के आधार पर यात्री संक्रमित दिखता है तो उसकी एंटीजन किट से कोरोना की जांच स्टेशन पर कराई जाएगी।

4 of 5
भारतीय रेल - फोटो : twitter
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यात्री मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी जरूर बनाएं। रेलवे की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। जिसका पालन कर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। स्टेशनों पर लगातार संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
रेलवे की ओर से जारी गाइडलाइन
स्टेशन पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग।
ट्रेन में एंट्री करते समय और यात्रा के दौरान मास्क पहनना जरूरी।
मास्क नहीं लगाने पर पकड़े जाने पर 500 रुपये तक जुर्माना।
सफर के पहले यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना जरूरी।
यात्रा के दौरान कंबल, चादर, तौलिया रेलवे उपलब्ध नहीं कराएगा।
यात्रियों को सुविधा के लिहाज से कम से कम लगेज रखने की सलाह।
ट्रेन में दाखिल होते समय और यात्रा के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें