फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां तिहरा हत्याकांड: महिला का कोई और मददगार तो नहीं, अकेले तीन की हत्या करने पर उठा सवाल

Tue, 28 Feb 2023 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में सहजनवां क्षेत्र के सहबाजगंज में युवक और उसके दो बेटों की हत्या के मामले में परिजनों ने सवाल उठा दिया। उनका कहना है कि इस हत्याकांड में नीलम के साथ कोई अन्य भी शामिल है। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है। आरोपी नीलम के मोबाइल फोन नंबर का सीडीआर हासिल कर जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में किसी और के होने की पुष्टि नहीं है। अगर आगे की जांच में भी कोई नहीं मिला तो केस को मजबूत करने के लिए नीलम की बेटी की कोर्ट में गवाही भी कराई जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, सहबाजगंज में अवधेश गुप्ता और उसके दो मासूम बेटों आरव व आर्यन के सिर पर डंडे से प्रहार कर व गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए अवधेश की दूसरी पत्नी नीलम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि नीलम की 12 वर्षीय बेटी पर अवधेश बुरी नजर रखता था, इस वजह से उसकी हत्या कर दी और संपत्ति के लालच में सौतेले बेटों को मार डाला। पुलिस के सामने उसने जुल्म भी कबूल कर लिया और उसे जेल भिजवा दिया गया। नीलम की बेटी ने भी पुलिस को बताया कि उसकी मां ने पापा को मारा। लेकिन, अब इन सब के बीच एक बार फिर अवधेश की मां सुभावती और सबसे छोटा भाई सवाल उठा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
हत्यारी नीलम। - फोटो : अमर उजाला।
उनका कहना है कि नीलम तीन मोबाइल फोन चलाती थी। उसके पास एक सादा और दो एंड्राइड मोबाइल था। जबकि, सिर्फ एक एंड्राइड फोन पुलिस के हाथ लगा है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर नीलम का एक सादा और एंड्राइड फोन कहां है। अब पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही।

4 of 5
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
हत्या वाली रात नीलम फोन पर कर रही थी बात
अवधेश गुप्ता के परिजनों ने बताया कि नीलम शादी के 15 दिन बाद से ही आए दिन हम लोगों से विवाद करती रहती थी। जिसकी शिकायत भी थाने पर की गई थी । कुछ माह पूर्व नीलम ने अवधेश के भाई नंदलाल गुप्ता के लड़के सूरज गुप्ता को फोन पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी।

परिजनों का कहना था कि नीलम घटना की रात करीब 11:30 बजे किसी से फोन पर बात कर रही थी। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही। परिजनों का यह भी कहना है कि नीलम का परिजनों से बनती नहीं था। लोगों में चर्चा है कि जब भी नीलम विवाद करती थी तो थाने के एक सिपाही को फोन कर तुरंत बुला लेती थी। जबकि, घर के अन्य लोग जब सिपाही को बुलाते थे तो वह तुरंत नहीं आते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
अब नए सवाल सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। गांव और घर के आसपास के दुकानों व घरों में फुटेज देख रही है। खबर है कि मुख्य मार्ग के कुछ फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसमें उस समय कोई आता जाता नहीं दिख रहा है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि परिजनों ने महिला की मदद करने की बात कही है। इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। महिला के मोबाइल फोन नंबर का सीडीआर निकाली जा रही है। अभी तक की जांच में महिला के अकेले वारदात में शामिल होने के ही तथ्य मिले हैं। आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें