फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शराब डाल रही शादी वाले नए रिश्तों में दरार, युवाओं के मारपीट करने पर बुलानी पड़ रही पुलिस

Mon, 09 May 2022 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
घरातियों और बरातियों में शामिल नशे में धुत कुछ युवाओं की वजह से नए रिश्तों की शुरुआत से पहले ही दरार पड़ जा रही है। मारपीट की सूचना पर पहुंचने वाली पुलिस किसी तरह से मामले को रफा-दफा कर दोनों पक्ष को न सिर्फ समझा रही है, बल्कि अपनी मौजूदगी में शादी की रस्म भी पूरी करा रही है।

हाल के दिनों में इस तरह के तीन मामले सामने आए हैं। बड़ी बात यह कि नशे में धुत युवाओं के विवाद करने की वजह से जहां शादी समारोह में खलल पड़ रहा है। वहीं, शुरू होने वाले दो परिवारों के नए रिश्तों में खटास आ जा रही।

 
विज्ञापन

2 of 5
शादी - फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में शामिल होने आए युवा चाहे घराती हो या फिर बराती दोनों ही ओर से जब शराब के नशे में पहुंच रहे हैं तो विवाद उत्पन्न हो जाता है। मनचाहे गाने की फरमाइश के बीच ही मारपीट से ऐसी नौबत आ जा रही है कि शादी समारोह को रोककर पंचायत करनी पड़ रही है।

खुद के पंचायत से बात बनी तो ठीक नहीं तो कई मामलों में पुलिस को मध्यस्थता करनी पड़ रही है। पुलिस की मौजूदगी में शादी समारोह संपन्न कराया जा रहा है। हाल के दिनों में जिलों के कुछ शादी समारोह में इस तरह की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

केस एक

29 जनवरी 2022 : रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी में शादी समारोह में मारपीट हुई थी। तीन लोग चोटिल हो गए थे। मारपीट इतनी बढ़ गई थी कि बराती शादी को तैयार नहीं थे। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और अपनी मौजूदगी में शादी की रस्मों को पूरी कराई थी।

 


 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केस दो

8 दिसंबर 2021 : झंगहा इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में शादी समारोह में घराती और बराती में मारपीट हो गई। जांच में सामने आया था कि द्वारपूजा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बराती संदीप के दरवाजे के पास शराब पी रहे थे। मना करने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला।

केस तीन

4 मई 2022 : झंगहा इलाके के गजपुर में मनपसंद गाने पर नाचने को लेकर मारपीट हो गई थी। यहां भी जांच में सामने आया कि नशे में धुत युवकों ने मारपीट की। आरोप यह भी था कि हवाई फायरिंग की गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में शादी पूरी कराई गई।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि शादी में मारपीट, विवाद होने की सूचना पर पुलिस पहुंचती है। पुलिस विवाद को देखते हुए अपनी मौजूदगी में शादी कराती है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि शादी समारोह में विवाद की सूचना पर जाने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज में मौजूदगी में रस्मों को पूरा कराएं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें