कोरोना संक्रमितों के इलाज में चार दवाएं व इंजेक्शन कारगर नहीं मिले हैं। यह तथ्य इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के शोध में सामने आया है। अब आईसीएमआर के विज्ञानियों ने लोगों को आगाह किया है कि इन दवाओं का इस्तेमाल न करें। इन दवाओं में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, इंटरफेरॉन, रेमडेसिविर और रिटोम्यून शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी अस्पतालों में इन चारों दवाओं का इस्तेमाल कोरोना संक्रमितों पर खूब किया गया है।