गर्भपात। (सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक, जिले की 20 से 25 फीसदी महिलाएं गर्भवती तो हो रही हैं, लेकिन प्रसव से पहले उनका गर्भपात हो जा रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वाणी आदित्य ने बताया कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन 20 से 25 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। ऐसे मरीजों में अब तक केवल एक कारण समझ आया है, वह एंटीफोस्फोलिपिड सिंड्रोम है।