गोरखपुर में कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, परिवहन निगम मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार की रात स्थानीय रोडवेज प्रशासन ने बसों का संचालन पूरी तरह से बंद करा दिया था। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन उनके रैन बसेरे में उनके रुकने और चाय-पानी की व्यवस्था बस स्टेशन की गई थी। बुधवार को सभी बसों को चलाया गया। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन महेश चंद्र ने बताया कि घना कोहरा पड़ने पर रास्ते में ही बसों को रोकने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को व्यवस्था पूरी तरह से ठीक रही।
सर्दी, जुकाम और निमोनिया के मरीज बढ़े
ठंड के बढ़ते ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। ओपीडी में जहां सर्दी, जुकाम, खांसी और सांस फूलने के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। वहीं, बच्चों के ओपीडी में तेजी से मरीज बढ़े हैं।
जिला अस्पताल में जहां पहले 50 से 60 मरीज देखते थे, बुधवार को मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा हो गई। यही हाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज का भी रहा है। ओपीडी में 250 से ज्यादा मरीजों की जांच हुई। सौ बेड के बच्चों का वार्ड फुल हो गया है। बच्चों में ज्यादातर निमोनिया के मरीज आ रहे हैं।